चीन की बिजली कंपनियों की पाकिस्तान को चेतावनी, 300 अरब बकाया भरिए, नहीं तो काट देंगे बिजली
पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है और पाकिस्तान के पास इतने पैसे नहीं हैं, कि वो चीनी कंपनियों के बिजली बिलों का भुगतान करे।
इस्लामाबाद, मई 10: चीन और सऊदी अरब के दिए कर्ज पर पलने वाला पाकिस्तान नई मुसीबक में फंस चुका है और पाकिस्तान में काम करने वाली चीनी कंपनियों ने कहा है कि, अगर पाकिस्तान की सरकार 300 अरब रुपये का भुगतान नहीं करती है, तो फिर बिजली कंपनियां बिजली संयंत्र को बंद कर देंगी। इस बाबत चीनी कंपनियों ने बकायदा सरकार को अल्टीमेटम जारी कर दिया है, जिससे पाकिस्तान सरकार के हाथ-पैर फूल गये हैं।

पाकिस्तान पर बड़ा संकट
पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है और पाकिस्तान के पास इतने पैसे नहीं हैं, कि वो चीनी कंपनियों के बिजली बिलों का भुगतान करे। चीन की करीब 2 दर्जन बिजली कंपनियां पाकिस्तान में काम कर रही हैं और ये कंपनियां ही पाकिस्तान के सरकारी से लेकर प्राइवेट स्तर पर बिजली कनेक्शन मुहैया कराती हैं और पाकिस्तान सरकार ने अभी तक 300 अरब रुपये का भुगतान नहीं किया है, लिहाजा पाकिस्तान के डेवपलमेंट मंत्री अहसान इकबाल के साथ बिजली कंपनियों की हुई बैठक में चीन की बिजली कंपनियों ने साफ तौर पर कहा, कि अगर सरकार 300 अरब रुपये का भुगतान फौरन नहीं करती है, तो बिजली कंपनियां बिजली प्रोडक्शन बंद कर देंगी।

सरकार के लिए बिल भुगतान मुश्किल
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी रेलवे, टेलीफोन कंपनियों से लेकर सरकारी महकमों में भी बिजली सप्लाई चीन की कंपनियां ही करती हैं और अगर उन्होंने प्रोडक्शन बंद कर दिया, तो पूरा पाकिस्तान ही ठहर जाएगा। रिपोर्ट के मुकाबिक, बैठक के दौरान चीन के अधिकारियों ने पाकिस्तानी मंत्री के सामने चीनी अधिकारियों की वीजा दिक्कतों के साथ साथ टैक्स से संबंधित कई शिकायतों को रखा, जिसके बाद पाकिस्तानी मंत्री ने भी चीनी अधिकारियों को कई शिकायतें सुनाई हैं, लेकिन सबसे प्रमुख मसला बिजली का था। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी के स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) के लगभग 25 प्रतिनिधियों ने एक के बाद एक पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल से बात की और अपने बकाया के निर्माण के बारे में शिकायत की और चेतावनी दी कि बिना अग्रिम भुगतान के वे कुछ दिनों के भीतर बंद हो जाएंगे।

प्रोडक्शन बंद करने की धमकी
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी बिजली कंपनियों ने साफ तौर पर कहा है कि, भीषण गर्मी की वजह से बिजली कंपनियों पर और ज्यादा बिजली निर्माण करने का दवाब बनाया जाता है, लेकिन बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया जाता है, लिहाजा बिजली कंपनियां बिना पैसों के अब प्रोडक्शन बंद कर देगी। बिजली कंपनियों ने कहा कि, पैसे भुगतान नहीं होने की स्थिति में उनके पास बिजली उत्पादन जारी रखना असंभव होगा। चीन की बिजली कंपनियों ने शिकायत की, कि ईंधन की कीमतें, विशेष रूप से कोयले की कीमतों में तीन से चार गुना वृद्धि हुई है, जिसका अर्थ है कि उन्हें ईंधन की व्यवस्था करने के लिए कम से कम तीन से चार गुना अधिक पैसे खर्च करने होंगे। वहीं, कोयला उत्पादकों में से एक ने बताया कि, कोयले के कम स्टॉक के कारण यह आधी क्षमता पर काम कर रहा था, लेकिन उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों के दबाव से कुछ दिनों में ईंधन का स्टॉक पूरी तरह से समाप्त हो सकता है।

पैसे भुगतान कर पाएगा पाकिस्तान?
हालांकि, पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल ने चीनी कंपनियों को आश्वासन दिया है, कि प्रधानमंत्री ने पहले ही स्थिति पर ध्यान दिया है और संबंधित अधिकारियों से उन्हें पूरे मुद्दे के बारे में जानकारी देने और शीघ्र भुगतान की व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने वादा किया कि चालू माह के भीतर उनकी वित्तीय कठिनाइयों को दूर कर दिया जाएगा। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि, ये शहबाज शरीफ सरकार के लिए ये काफी मुश्किल होने वाला है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सऊदी अरब का लोन समय पर पहुंच जाता है, तो बिजली कंपनियों के बकाए का भुगतान कर दिया जाएगा, नहीं तो ऐसा करना काफी मुश्किल होगा। बैठक के दौरान बिजली कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि, पूर्ववर्ती इमरान खान की सरकार के दौरान बार बार भुगतान को टाला गया, इसीलिए काफी ज्यादा पैसा पेंडिंग हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications