चीन की अर्थव्यवस्था पर US से पंगे का डंडा! 7 सालों में पहली बार घटा निर्यात, दुनिया की फैक्ट्री पर लगेगा ताला?
China Export Decline: सात सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चीन का वैश्विक निर्यात घट गया है, जो ड्रैगन के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि चीन की अर्थव्यवस्था, जो बहुत हद तक निर्यात पर निर्भर है, उसके लिए निर्यात का घटने का मतलब ये है, कि जो भी एक्शन अमेरिका और सहयोगी देशों ने उठाए हैं, उसका ये असर है।
साल 2016 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब चीन का निर्यात घट गया है। चीन, जो पहले से ही सामानों के घटते दाम से परेशान था, उसके लिए निर्यात घटने का मतलब ये हुआ, कि घरेलू स्तर पर डिमांड और कम होगा और सामानों की कीमत और कम होगी।

शुक्रवार को जारी चीनी सीमा शुल्क आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में मापा गया निर्यात 2023 में 3.38 ट्रिलियन डॉलर था, जो एक साल पहले की तुलना में 4.6% कम है। 2022 में, चीनी निर्यात एक साल पहले की तुलना में 7% बढ़ गया था।
पिछली बार चीन ने 2016 में विदेशी शिपमेंट में गिरावट दर्ज की थी, जब कमजोर मांग के कारण निर्यात 7.7% गिर गया था।
हालांकि, पिछले साल चीन का आयात भी 5.5% गिरकर 2.56 ट्रिलियन डॉलर हो गया था, जिसकी वजह से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का व्यापार 823 अरब डॉलर के सरप्लस पर रहा था। यानि, चीन ने जितना सामान बेचा था, उससे 823 अरब डॉलर का सामान कम खरीदा।
हालांकि, चीनी सीमा शुल्क के सामान्य प्रशासन के प्रवक्ता लियू डालियांग ने बीजिंग में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि "पिछले साल वैश्विक आर्थिक सुधार कमजोर रहा है। और सुस्त बाहरी मांग ने चीन के निर्यात को प्रभावित किया है।"
यानि, चीन ने निर्यात कम होने के पीछे वैश्विक मंदी को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2024 के निर्यात में "कठिनाइयों" का सामना करना जारी रहेगा, क्योंकि वैश्विक मांग कमजोर रहने की संभावना है और "संरक्षणवाद और एकतरफावाद" क्षेत्र के विकास में बाधा बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications