शिकागो में गैंगवार, 14 घंटे में 44 को मारी गोली, 4 की मौत
शिकागो: अमेरिका के शिकागो शहर में 14 घंटे में 44 लोगों को गोली मारी गई जिनमें 4 लोगों की मौत हो गई। शिकागो पुलिस का कहना है कि इस साल ऐसी हिंसक घटनाओं में कमी आई थी लेकिन हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं में एक बार फिर इजाफा हुआ है। शिकागो पुलिस विभाग के पेट्रोल डिवीजन के चीफ फ्रेड वालर ने कहा कि जिस प्रकार ये घटना सामने आई है, वो हैरान करने वाली है।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने माना हिलेरी क्लिंटन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बेटे ने की थी रूसी वकील से मुलाकात

फ्रेड वालर ने कहा कि या तो इरादतन या गैर-इरादतन लोगों को निशाना बनाया गया है। शिकागो की सड़कों पर जिस प्रकार से इन घटनाओं को अंजाम दिया गया है, वो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ये एक गैंगवार से जुड़ा मामला है और कुछ घटनाओं को अचानक अंजाम दिया गया था। हालांकि उन्होंने कहा कि इस साल ऐसी घटनाओं में 30 फीसदी कमी आई है।
जबकि स्थानीय मीडिया के मुताबिक, देर रात करीब दो बजे कई जगहों पर ऐसी घटनाएं सामने आईं। अधिकांश घटनाएं शहर के पश्चिमी इलाके में हुई। इस इलाके में हिंसा की अलग-अलग वारदातों में करीब 25 लोगों को गोली मारी गई। साल 2016 में शिकागो में सबसे अधिक हत्याएं हुई थीं।
ये भी पढ़ें: शवों के साथ एकांत का शौक रखने वाला यह तानाशाह












Click it and Unblock the Notifications