डोनाल्‍ड ट्रंप ने माना हिलेरी क्लिंटन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बेटे ने की थी रूसी वकील से मुलाकात

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने यह बात मानी है कि उनके बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर ने साल 2016 में रूस के एक वकील से ट्रंप टावर में मुलाकात की थी। उन्‍होंने यह बताया है कि इस मुलाकात का मकसद राष्‍ट्रपति चुनावों से पहले हिलेरी क्लिंटन से जुड़ी जानकारियां हासिल करना था।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने यह बात मानी है कि उनके बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर ने साल 2016 में रूस के एक वकील से ट्रंप टावर में मुलाकात की थी। उन्‍होंने यह बताया है कि इस मुलाकात का मकसद राष्‍ट्रपति चुनावों से पहले हिलेरी क्लिंटन से जुड़ी जानकारियां हासिल करना था और यह पूरी तरह से कानूनी मुलाकात थी। ट्रंप ने रविवार को यह ट्वीट किया था। यह ट्रंप का यह पहला ट्वीट है जिसमें उन्‍होंने इस तरह से इस बात को कुबूला है कि उनके बेटे ने रूसी नागरिक से मुलाकात की थी। साल 2016 में अमेरिका में हुए राष्‍ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन डोनाल्‍ड ट्रंप के सामने थीं।

donald-trump-russia-son.jpg

पहले ट्रंप ने किया था इस बात से इनकार

अगर अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो ट्रंप को चुनावों में रूसी हस्‍तक्षेप की जांच से जुड़ी रॉबर्ट मूलर की जांच को लेकर काफी चिंता हो रही है। यह जांच अब राष्‍ट्रपति के करीबी पारिवारिक सदस्‍यों और उनके दोस्‍तों की तरफ बढ़ रही है। इससे पहले ट्रंप ने इस बात को जोर देकर कहा था कि उन्‍हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर और रशियन लॉयर नतालिया वेस्‍लेनिस्‍काया के बीच कोई मुलाकात हुई थी। इस वकील के संबंध रूस की सरकार से काफी अच्‍छे हैं। ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा, 'यह मुलाकात विपक्षी से जुड़ी जानकारियों को हासिल करने के लिए थी और राजनीति में पहले भी ऐसा हुआ और इसका कोई नतीजा नहीं निकला था।'

ट्रंप के मुताबिक उन्‍हें इसके बारे में कुछ नहीं मालूम था। मुलर जो इस मामले की जांच कर रहें हैं, वे इस मुलाकात की सख्‍ती से जांच कर रहे हैं। मुलर इस बात का पता लगा रहे हैं कि क्‍या ट्रंप के कैंपेन को रूस की मदद से अंजाम दिया गया था ताकि नतीजे उनके पक्ष में आ जाएं। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्‍ट की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि ट्रंप अकेले में इस बात पर चर्चा करते हुए नजर आए है कि कहीं उनके बेटे ने नतालिया से मुलाकात करके अनजाने में खुद को कानूनी जांच का हिस्‍सा तो नहीं बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+