Canada Visa Rules: कनाडा में रहे रहे भारतीयों पर संकट, वीजा नियम में किए बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा असर?
Canada Visa Rules: कनाडा ने फरवरी 2025 से अपने वीजा नियमों में बड़े बदलाव किया है। जिसका प्रभाव कनाडा जाने वाले लोगों पर पड़ेगा। दूसरी ओर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हजारों भारतीय छात्रों, श्रमिकों और पर्यटकों पर पड़ सकता है।
वहां के अधिकारियों को अध्ययन और कार्य परमिट पर अस्थाई रूप से गए प्रवासियों के वीजा को रद्द करने का अधिक अधिकार प्राप्त हो गया है। ये नए नियम 31 जनवरी, 2025 से प्रभावी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें Canada Crisis: क्या कनाडा बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य? ट्रंप ने दी आर्थिक बल इस्तेमाल की धमकी!
नए कानून में क्या-क्या?
इमीग्रेशन नियमों में हुए बदलाव से कनाडाई अधिकारियों को विशेष अधिकार मिल गए हैं। अगर अधिकारी को लगता है कि वीजा पर कनाडा आए कोई व्यक्ति वहां पर किसी क्रिमिनल गतिविधी में शामिल हैं या पूछताछ में कोई गलत जानकारी देते हैं तो उसका टेंपरेरी रेजिडेंस वीजा रद्द कर सकते हैं।
इसके अलावा बहुत से ऐसे व्यक्ति भी हैं जिनका वीजा परमिट समाप्त होने के बाद भी देश छोड़ने के लिए तैयार नहीं होते हैं। उन लोगों पर भी वहां के अधिकारी इस कानून के जरिए कार्रवाई कर सकते हैं।
कनाडा भारतीयों का पसंदीदा देश
अमेरिका के अलावा कनाडा भी भारतीयों के पसंदीदा देशों में से एक है। एक आकड़े के मुताबिक, कनाडा में इस वक्त करीब 4.27 लाख भारतीय छात्र पढ़ते हैं।
इसके अलावा कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक के तौर पर भी जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ जनवरी से जुलाई 2024 के बीच ही 3.65 लाख भारतीयों को विजिटर वीजा जारी किए गए थे।
ये भी पढ़ें Donald Trump: अमेरिकी सेना के टॉप कमांडर बर्खास्त, ट्रंप प्रशासन के फैसले से मची खलबली,कई और भी रडार पर
वीजा रद्द हुआ तो छोड़ना होगा कनाडा
कनाडा में अस्थाई वीजा पर गए व्यक्ति का अगर वीजा रद्द हो जाता है तो उसे एक निश्चित समय के अंदर कनाडा छोड़ना पड़ेगा। वहीं कोई व्यक्ति कनाडा में लंबे समय से रह रहा है और उसका वीजा रद्द हो जाता है तो उसे नोटिस दिया जाएगा।नोटिस मिलने के बाद एक एक निश्चित समय के अंदर कनाडा छोड़ना पड़ेगा












Click it and Unblock the Notifications