Donald Trump: अमेरिकी सेना के टॉप कमांडर बर्खास्त, ट्रंप प्रशासन के फैसले से मची खलबली,कई और भी रडार पर
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं तभी से उनके द्वारा एक के बाद एक फैसले लिए जा रहे हैं। इस दौरान वे कई ऐसे फैसले लिए हैं। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
इसी कड़ी में डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए शीर्ष अमेरिकी सेना के जनरल को निकाल दिया। इसके अलावा अमेरिकी नौसेना प्रमुख और वायु सेना के उप प्रमुख को भी बर्खास्त कर दिया गया।

जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन भी हटाए गए
इसके अलावा ट्रंप ने घोषणा की कि वह जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन चार्ल्स क्यू ब्राउन को भी हटा दिया है और उनकी जगह एयर फोर्स के लेफ्टिनेंट जनरल डैन "राज़िन" केन को नियुक्त जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया है।
ट्रंप ने एक पोस्ट में जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन की तारीफ की और कहा कि,"ब्राउन ने हमारे देश की सेवा में 40 वर्षों से अधिक के योगदान दिया इसके लिए उनका धन्यवाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं ।
ट्रंप ने खुद की घोषणा
इसी पोस्ट में ट्रंप ने कहा,"आज मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मैं एयर फोर्स के रिटायर्ड अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल डैन राज़िन केन को जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ का अगला अध्यक्ष नामित कर रहा हूं। जनरल केन एक कुशल पायलट, राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ, सफल व्यवसायी हैं, जिनके पास अलग-अलग एजेंसियों में काम करने का विशेष अनुभव है।"
ये भी पढ़ें 'भारत के पास बहुत पैसा है, हम क्यों दे 21 मिलियन डॉलर?', USAID फंड पर Donald Trump ने कहा
बाइडेन सरकार पर ट्रंप ने साधा निशाना
वहीं ट्रंप ने बाइडेन सरकार पर आरोप लगाते हुए जनरल केन को पदोन्नति नहीं देने का भी आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि " रक्षा सचिव पीट हेगसेथ, जनरल केन और हमारी सेना मिलकर शांति स्थापित करेगी। और इनकी प्राथमिकता में अपना देश अमेरिका होगा। वहीं ये टीम हमारी सेना को फिर से मजबूत करेगी।"
हजारों कर्मचारियों को निकाल चुकी है
बता दें कि, जब से डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की कामन संभाली है उस वक्त से ही उन्होंने नौकरशाही पर लगाम लगाने के नाम पर अब तक हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं।
उन्होंने नौकरशाही पर लगाम लगाने के लिए Department Of Government Efficiency बनाया है और इसकी कमान उद्योगपति एलन मस्क के हाथो दिया है। मस्क ने अब तक कई हजार लोगों को नौकरी से निकाल चुके हैं। इस फैसले को लेकर वहां के लोगों में नाराजगी है।
ये भी पढ़ें Donald Trump: मोदी के लौटते ही अमेरिका में बवाल, सड़क पर उतरे लोग, ट्रंप पर संविधान खत्म करने का आरोप
अमेरिका में थर्ज जेंडर को मान्यता नहीं
इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में थर्ज जेंडर को मान्यता नहीं देने का फैसला किया था। वहां पर अब सिर्फ दो ही जेंडर, महिला और पुरुष को ही मान्यता मिलेगी।
इसको लेकर भी वहां पर बवाल मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि ट्रंप सरकार संविधान को खत्म करना चाहते हैं। इसी को लेकर इस तरह के फैसले ले रही है।












Click it and Unblock the Notifications