ब्राजील की फर्स्ट लेडी ने एलन मस्क को दी गाली, अब अरबपति कारोबारी बोले- अगला चुनाव हारने जा रहे हैं लुला
ब्राजील की प्रथम महिला यानी ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी जानजा लुला डा सिल्वा ने शनिवार (17 नवंबर) को जी20 सामाजिक कार्यक्रम के दौरान अरबपति कारोबारी एलन मस्क को गाली दी है। जानजा लुला डा सिल्वा का एलन मस्क को अपशब्द कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब एलन मस्क ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जानजा लुला डा सिल्वा ने एलन मस्क के लिए 'एफ' शब्द का इस्तेमाल किया है। जब लुला डा सिल्वा बोल रही थीं, तो जहाज का हॉर्न बज उठा और उन्होंने मजाक में कहा, ''मुझे लगता है कि यह एलन मस्क है।" और फिर उन्होंने कहा, "मैं तुमसे नहीं डरती, लानत है एलन मस्क।" असल में ब्राजील में एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स विवादों के घेरे में हैं।

ये भी पढ़ें- एलन मस्क के साथ विवेक रामास्वामी हुए ट्रंप सरकार में शामिल, ब्यूरोक्रेसी की 'सफाई' करने की दी गई जिम्मेदारी
— Elon Musk (@elonmusk) November 16, 2024
एलन मस्क ने एक्स पोस्ट कर दिया ये जवाब?
ब्राजील की प्रथम महिला जानजा लुला डा सिल्वा की इस वीडियो पर एलन मस्क ने मुस्कुराते हुए इमोजी पोस्ट की। इसके बाद एक अन्य पोस्ट में एलन मस्क ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को लेकर कहा कि वे अगला चुनाव हारने जा रहे हैं।
राष्ट्रपति की पत्नी ने सोमवार और मंगलवार को होने वाले सबसे बड़े देशों के समूह G20 के रियो डी जेनेरियो शिखर सम्मेलन से पहले एक कार्यक्रम में बात की।
ये भी पढ़ें- Starlink के सैकड़ों टर्मिनल, अत्याधुनिक हथियार US ने किए दान, रूस का साथ देने के आरोपों पर मस्क ने क्या कहा?
एलन मस्क के सोशल मैसेजिंग नेटवर्क को इस साल ब्राजील में एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने देश में एक कानूनी प्रतिनिधि का नाम नहीं बताया और "फर्जी समाचार" और घृणास्पद संदेश फैलाने के आरोपी खातों को ब्लॉक करने के अदालती आदेशों की अनदेखी की थी।












Click it and Unblock the Notifications