अमेरिकी भारतीयों के बीच सबसे लोकप्रिय पार्टी है बीजेपी, पीएम मोदी का जलवा बरकरार- सर्वे

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ पनसिल्वेनिया की मदद से कानेर्गी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस की तरफ से 2020 इंडियन-अमेरिकन एटिट्वयूट सर्वे किया गया है।

वॉशिंगटन, जून 11: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के बीच अभी तक बीजेपी सबसे प्रसिद्ध पार्टी बनी हुई है और भारत में बीजेपी की सरकार जो भी कानून बनाती है, उसे अमेरिका में रहने वाले भारतीयों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। अमेरिका में किए गये सर्वे में बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस और दूसरी पार्टियों को लेकर भी सवाल पूछा गया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सबसे अहम सवालों में से एक थे।

बीजेपी सबसे प्रसिद्ध पार्टी

बीजेपी सबसे प्रसिद्ध पार्टी

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ पनसिल्वेनिया की मदद से कानेर्गी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस की तरफ से 2020 इंडियन-अमेरिकन एटिट्वयूट सर्वे किया गया है। सर्वे के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के बीच कराए गये सर्वे में 32 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो बीजेपी को ज्यादा करीबी मानते हैं, जबकि 12 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस का नाम लिया है। हालांकि, सर्वे में भाग लेने वाले 40 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ना वो बीजेपी और ना ही वो कांग्रेस को अपने करीब पाते हैं। सर्वे के मुताबिक यदि भारत के सभी विपक्षी पार्टियों को आपस में जोड़ दिया जाए, जैसा की अकसर भारत में गठबंधन की बात की जाती है तो भी उनकी सामूहिक लोकप्रियता बीजेपी से कम है। उनकी सामूहिक लोकप्रियता 28 प्रतिशत तक पहुंच पाती है। इस सर्वे में 1200 इंडियन-अमेरिकन को शामिल किया गया और बुधवार को इसकी रिपोर्ट प्रकाशित की गई है।

अमेरिका में रहते हैं 42 लाख भारतीय

अमेरिका में रहते हैं 42 लाख भारतीय

यूएस सेंसस कम्यूनिटी सर्वे के मुताबिक अमेरिका में 42 लाख भारतीय रहते हैं, इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जिन्हें अमेरिका की नागरिकता मिल चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक 42 लाख इंडियन-अमेरिकन्स में 26 लाख लोगों को अमेरिका की नागरिकता मिल चुकी है, जबकि 12 लाख लोगों का जन्म ही अमेरिका में हुआ है और 14 लाख ऐसे भारतीय हैं, जो इमिग्रेशन के बाद अभी अमेरिका की नागरिकता हासिल करना चाहते हैं। वहीं, 42 प्रतिशत ऐसे भी भारतीय-अमेरिकन हैं, जिनके पास भारत की विदेशी नागरिकता भी है।

सर्वे की बड़ी बातें

सर्वे की बड़ी बातें

सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में रहने वाले तीन-चौथाई से ज्यादा भारतीय अभी भी अपनी भारतीय पहचान को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। वहीं, सर्वे में शामिल 75 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी ने कहा कि वो भारत को हर हाल में सपोर्ट करते हैं, लेकिन कई मुद्दों पर उनकी राय भारत सरकार की राय से विपरीत है। वहीं, सर्वे में शामिल 58 प्रतिशत लोगों ने भारत सरकार की बहुत थोड़ी आलोचना भी की है। वहीं, 17 प्रतिशत लोगों ने खुलेआम खुद को मोदी सरकार का समर्थक बताया। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 35 प्रतिशत लोगों ने कई मुद्दों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की तो सर्वे में शामिल 23 फीसदी लोगों ने ज्यादातर मुद्दों पर मोदी सरकार की आलोचना की है।

सर्वे में मोदी और राहुल गांधी

सर्वे में मोदी और राहुल गांधी

अमेरिका में अमेरिकन-इंडियंस के बीच किए गये सर्वे में शामिल 49 प्रतिशत लोगों ने नरेद्र मोदी सरकार के प्रदर्शन की तारीफ की है, जबकि 35 प्रतिशत लोगों ने मजबूती के साथ मोदी सरकार की तारीफ की है। लेकिन, सर्वे में शामिल 31 प्रतिशत लोगों ने मोदी सरकार के कामकाज को रिजेक्ट कर दिया है वहीं, सर्वे में शामिल 22 प्रतिशत लोगों ने सीधे तौर पर मोदी सरकार के कामकाज को खारिज कर दिया है। वहीं, सर्वे के दौरान भारतीय नेताओं और राजनीतिक पार्टियों को नंबर भी दिए गये हैं। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 58 नंबर मिवले तो आरएसएस को 46 नंबर मिले हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी को सर्वे के दौरान लोगों ने 44 नंबर दिए तो राहुल गांधी को सर्वे में शामिल लोगों ने 38 नंबर दिए हैं।

रिपब्लिकन के बीच मोदी का जलवा

रिपब्लिकन के बीच मोदी का जलवा

डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को समर्थन देने वाले भारतीयों के बीच नरेन्द्र मोदी आश्चर्यजनक तौर पर 71 प्रतिशत लोकप्रिय हैं वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट देने वाले भारतीयों के बीच प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी 55 प्रतिशत लोकप्रिय हैं। वहीं, सर्वे के मुताबिक जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट देने वाले प्रवासी भारतीयों के बीच राहुल गांधी 42 प्रतिशत लोकप्रिय हैं तो रिपब्लिकन पार्टी के बीच राहुल गांधी 31 प्रतिशत लोकप्रिय हैं।

Recommended Video

    PM Modi ने 10 States के 54 DM के साथ की मीटिंग, Corona से जंग जीतने के दिए मंत्र | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+