Bill-Melinda divorce: 'बिल गेट्स को है वाइल्ड पार्टियों का शौक, नाइट क्लब में करते हैं गंदी हरकतें'
न्यूयार्क, 12 मई। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स के तलाक की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। पिछले हफ्ते इस कपल ने अलग होने का ऐलान किया था, तब से इन दोनों के रिश्ते को लेकर काफी कुछ लिखा जा रहा है। हालांकि बिल गेट्स और मेलिंडा ने अपने रिश्ते के टूटने की वजह नहीं बताई है लेकिन दोनों के तलाक की खबर सामने आने के बाद से बिल गेट्स के बारे में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

'बिल गेट्स को है गंदी पार्टियों का शौक'
कुछ मीडिया रिपोर्टस में कहा गया कि मेलिंडा और बिल के तलाक की वजह बिल गेट्स की पूर्व प्रेमिका है, जिनसे बिल के आज भी करीबी रिश्ते हैं तो वहीं बिल गेट्स पर किताब लिखने वाले पत्रकार-लेखक जेम्स वॉलेस ने विश्व के चौथे सबसे अमीर इंसान के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है। PINKVILLA की खबर के मुताबिक बिल गेट्स की रंगीन मिजाजी की वजह से उनकी शादी टूटी है। पत्रकार जेम्स वॉलेस ने कहा कि बिल गेट्स बैचलर लाइफ से ही 'वाइल्ड पार्टी' का शौक रखते हैं।

बिल गेट्स की हरकतों से परेशान थीं मेलिंडा
उम्र बढ़ गई लेकिन बिल के शौक खत्म नहीं हुए, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ ही उनका ये शौक भी बढ़ता चला गया। पत्रकार ने तो यहां तक दावा किया है कि बिल गेट्स ऐसे नाइट क्लबों में जाना पसंद करते हैं, जहां अश्लील डांस हुआ करते हैं।
स्ट्रिपर्स डांसर्स को घर बुलाते हैं बिल गेट्स!
यहां तक कि वो स्ट्रिपर्स डांसर्स को अपने घर पर भी बुलाते थे, मेलिंडा अपने पति की इन हरकतों से ऊब गई थीं, इस वजह से उसने बिल गेट्स से अलग होने का फैसला किया।

लंबे वक्त से बिल-मेलिंडा के बीच था तनाव
पत्रकार का दावा है कि मेलिंडा और बिल के बीच में दिक्कतें लंबे वक्त से चल रही थीं लेकिन फैसला अब जाकर उन्होंने लिया। जेम्स वॉलेस ने ये भी कहा कि बिल गेट्स की रंगीन मिजाजी रवैये से मीडिया जगत अच्छी तरह से वाकिफ है, बहुत सारी महिला पत्रकार बिल गेट्स के काफी क्लोज रही हैं लेकिन बिल गेट्स के व्यवहार के बारे में कभी किसी ने कुछ निगेटिव बातें नहीं लिखी क्योंकि कोई भी माइक्रोसॉफ्ट या उसके को-फाउंडर बिल गेट्स से दुश्मनी नहीं मोल लेना चाहता था।

बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं
आपको बता दें कि बिल-मेलिंडा को शादी से तीन बच्चे हैं और दोनों साथ में समाजसेवी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन चलाते हैं, जो बच्चों के टीकाकरण के लिए काम करते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक 124 बिलियन डॉलर (करीब 9.30 लाख करोड़ रुपये) के साथ बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं।












Click it and Unblock the Notifications