जो बाइडेन के बयान से पाकिस्तान ने पल्ला झाड़ा, बिलावल भुट्टो बोले वह कोई आधिकारिक बयान नहीं

पाकिस्तानी मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि जो बाइडेन किसी संसद को संबोधित नहीं कर रहे थे। उनके बयान से पाकिस्तान का कुछ भी लेना देना नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने शनिवार को पाकिस्तान (Pakistan) दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताकर सनसनी मचा दी थी। लोग उनके बयान से इसलिए भी हैरान हो गए कि कुछ ही दिनों पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 फाइटर जेट्स की मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए 450 मिलियन डॉलर का पैकेज दिया था। वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के इस बयान के बाद पाकिस्तान में भारी बवाल मच गया है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif), विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने इस पर बयान दिया है।

Image- Twitter

Recommended Video

    US President On Pakistan: Joe Biden ने PAK को कहा सबसे खतरनाक देश, तो PAK ने कहा.. | वनइंडिया हिंदी
    पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश: शहबाज शरीफ

    पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश: शहबाज शरीफ

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस बयान का पलटवार करते हुए कहा कि जो बाइडेन की यह टिप्पणी तथ्यात्मक तौर पर गलत और भ्रामक है। शरीफ ने कहा कि पिछले दशकों में पाकिस्तान एक 'सबसे जिम्मेदार' परमाणु राष्ट्र साबित हुआ है। शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर कहा, "मैं साफ शब्दों में एक बार फिर बोलता हूं कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश है। हमें इस बात पर गर्व है कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की आवश्यकताओं के अनुसार हमारी परमाणु संपत्ति के पास सर्वोत्तम सुरक्षा उपाय हैं। हम इन सुरक्षा उपायों को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं। किसी को कोई शंका न हो।"

    बाइडेन के बयान से पाकिस्तान हैरान है- बिलावल भुट्टो

    बाइडेन के बयान से पाकिस्तान हैरान है- बिलावल भुट्टो

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की परमाणु हथियारों के संबंध में की गई टिप्पणी से पाकिस्तान ‘हैरान' है। बाइडेन की टिप्पणी को खारिज करते हुए बिलावल ने कहा कि परमाणु हथियारों के संदर्भ में पाकिस्तान वैश्विक मानकों का पालन कर रहा है। विदेश मंत्री बिलावल ने इस्लामाबाद में कहा, ‘जहां तक पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा का सवाल है, हम अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं।'

    बाइडन के बयान से पाकिस्तान का कोई लेना देना नहींः बिलावल भुट्टो

    बाइडन के बयान से पाकिस्तान का कोई लेना देना नहींः बिलावल भुट्टो

    पाकिस्तानी मंत्री ने यह भी कहा जो बाइडेन के बयान से पाकिस्तान का कोई भी लेना देना नहीं है। बिलावल भुट्टो ने कहा कि जो बाइडेन जिस समारोह में बोल रहे थे वह कोई आधिकारिक समारोह नहीं था। वह संसद को संबोधित नहीं कर रहे थे या कोई इंटरव्यू नहीं दे रहे थे। बिलावल भुट्टो ने कहा कि उन्होंने हाल ही में वाशिंगटन डीसी का दौरा किया था, जहां उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। वहां किसी ने भी पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर चिंता व्यक्त नहीं की थी।

    बाइडन के बयान से इमरान खान भी हुए नाराज

    बाइडन के बयान से इमरान खान भी हुए नाराज

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को भी अमेरिकी की यह टिप्पणी पसंद नहीं आई है। इमरान खान ने ट्वीट करते हुए सवालिया लहजे में पूछा कि राष्‍ट्रपति बाइडन ने आखिर किस नतीजे पर पहुंच कर ऐसा बयान दिया है? उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में विश्‍व का सबसे सुरक्षिम कमांड एंड कंट्रोल सिस्‍टम है जो परमाणु हथियारों और संस्‍थानों को सुरक्षा देता है। इमरान खान ने अमेरिका के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि वो पूरी दुनिया में युद्ध करते हैं और अपनी दादागिरी दिखाते हैं। इमरान खान ने सत्ताधारी पार्टी को घेरते हुए कहा कि बाइडन का ये बयान दर्शाता है कि पाकिस्‍तान की मौजूदा सरकार पूरी तरह से नाकाम सरकार है।

    बाइडेन ने पाकिस्तान को बताया सबसे खतरनाक देश

    बाइडेन ने पाकिस्तान को बताया सबसे खतरनाक देश

    इससे पहले जो बाइडेन ने पाकिस्तान के बारे में टिप्पणी कर पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दिया था। डेमोक्रेटिक पार्टी की कांग्रेस अभियान समिति के समारोह में बोलते हुए अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। उसके पास परमाणु हथियार हैं लेकिन बिना किसी सुरक्षा के हैं।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने सत्तारूढ़ दल के कार्यक्रम में यह बात विश्व की बदलती भू राजनैतिक स्थिति के संदर्भ में कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+