इटली के मिलान में मारा गया बर्लिन हमले का संदिग्ध अनीस अमरी
इटली के मिलान शहर में जर्मनी के बर्लिन बाजार में हमला करने वाला ट्यूनीशिया का अनीस अमरी। 19 दिसंबर को बर्लिन शहर की भीड़भाड़ वाली क्रिसमस मार्केट में अमरी ने लोगों को पर चढ़ा दिया था ट्रक।
मिलान। इटली के मिलान शहर से खबर आ रही है कि यहां पर पुलिस की फायरिंग में बर्लिन हमले के संदिग्ध अनीस अमरी को मार गिराया गया है। अमरी 19 दिसंबर को जर्मनी के शहर बर्लिन की क्रिसमस मार्केट में हुए आतंकी हमले का संदिग्ध है।

रूटीन चेकअप पर निकाली बंदूक
स्काई न्यूज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जर्मन अथॉरिटीज इस मसले पर इटैलियन पुलिस के संपर्क में हैं।
इटली की न्यूज एजेंसी अन्सा की ओर से जानकारी दी गई है कि एक व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया है।
यह व्यक्ति बर्लिन क्रिसमस मार्केट आतंकी हमले का संदिग्ध था। एजेंसी के मुताबिक इस व्यक्ति ने रुटीन रोड चेक अप के दौरान पुलिस के सामने बंदूक निकाल ली थी।
ट्यूनीशियाा का अमरी
ट्यूनीशिया के अनीस अमरी को बर्लिन हमले का संदिग्ध बताया जा रहा है। 19 दिसंबर को हुए इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 48 लोग घायल हो गए थे।
वहीं इटली की मैगजीन पैनोरमा की ओर से पुष्टि की गई कि पुलिस शूट आउट में अमरी की मौत हो गई है। 24 वर्ष के अमरी को मिलान रेलवे स्टेशन के पास मारा गया है।
पहले पाक नागरिक पर था शक
इससे पहले जर्मन पुलिस को शक था कि नावेद नामक एक पाकिस्तानी नागरिक इस हमले का संदिग्ध है।
उसे हमले वाली जगह से कुछ दूरी पर पकड़ा गया था और फिर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। हमले के बाद अमरी से जुड़ी कई तरह की जानकारियां सामने आने लगीं।
जर्मन इंटेलीजेंस को कई माह पहले इस बात की जानकारी मिली कि अमरी जर्मनी में सुसाइड अटैक की योजना बना रहा है।
इस जानकारी के बाद भी अमरी की गिरफ्तारी का आदेश जारी नहीं हुआ। जाचंकर्ताओं ने अमरी को एक समाचार देने वाला लड़का बताया।
यूरोप का मोस्ट वांटेड अमरी
19 दिसंबर को बर्लिन हमले के बाद अमरी यूरोप का मोस्ट वांटेड इंसान बन गया। जर्मनी ने अमरी के बारे में जानकारी देने पर 100,000 यूरो का इनाम रखा।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती गई यह बात साबित हो गई कि अमरी जर्मनी में आने वाले लाखों शरणार्थियों में छिपा कोई जेहादी नहीं था।
पुलिस को दिया चकमा
पुलिस को उसके बारे में पहले से कई जानकारियां थीं। पुलिस ने उसे संभावित आतंकवादियों की श्रेणी में रखा था।
बताया जाता है कि वह सर्विलांस पर था लेकिन हमले से ठीक पहले वह पुलिस को चकमा दे गया। इसके बाद उसने बर्लिन में आतंकी हमले को अंजाम दिया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications