अमेरिका में चिड़ियाघर से निकल भागा भालू, Zookeeper पर किया जानलेवा हमला, जानें फिर क्या हुआ ?
अमेरिका में एक चिड़ियाघर से भालू भाग गया और जूकीपर पर जानलेवा हमला कर दिया। जूकीपर बुरी तरह जख्मी हो गया और आखिरकार भालू को लेकर चिड़ियाघर प्रशासन को बहुत ही दर्दनाक फैसला लेना पड़ा।

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक चिड़ियाघर में बड़ी लापरवाही की घटना हुई है। वहां एक भालू Zoo से निकल गया और हिंसक हो गया। उसने फौरन ही एक जूकीपर हमला बोल दिया। चिड़ियाघर के कर्मचारी अचानक पैदा हुई इस स्थिति के लिए जरा भी तैयार नहीं थे। भालू जूकीपर पर हमला करता जा रहा था और सभी रेस्क्यू टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। ज्यादातर लोग तो भालू के डर से इधर-उधर छिप गए थे। जब लगा कि यह भालू जूकीपर की जान नहीं छोड़ेगा तो एक बहुत ही दर्दनाक फैसला लिया गया।
Recommended Video

अमेरिका के चिड़ियाघर से निकल भागा भालू
यूएस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के फ्लोरिडा में एक चिड़ियाघर से पांच साल का एक भालू निकल गया। फ्लोरिडा के जैक्शनविले चिड़ियाघर से निकलते ही इस उत्तरी अमेरिकी काले भालू ने एक जूकीपर पर हमला बोल दिया। भालू को बेकाबू होता देख चिड़ियाघर के कर्मचारियों में हड़कंप मच गई। वे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। एक को तो वह बुरी तरह जख्मी कर ही चुका था। घटना बुधवार की है। काफी देर तक चिड़ियाघर के कर्मचारी उस भालू को वापस अंदर ले जाने की कोशिशों में जुटे रहे, लेकिन उसके सिर पर तो जैसे खून सवार हो चुका था।

चिड़ियाघर के पीछे से भाग निकला भालू
जू एंड गार्डन्स की मार्केटिंग डायरेक्टर केली रोइलार्ड के मुताबिक भालू और कर्मचारियों में 'भिड़ंत' हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि चिड़ियाघर के पास इस घटना का वीडियो नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तरी अमेरिकी काला भालू बुधवार शाम में 5 बजकर 10 मिनट पर पीछे की ओर से निकल भागा, जिसका नाम जॉनी था। सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में चिड़ियाघर के कर्मचारी ने कहा कि भालू के निकलते ही इमरजेंसी कॉल की गई।

'यह बहुत ही दर्दनाक फैसला था'
हालात बेकाबू हो चुके थे। चिड़ियाघर की ओर से फेसबुक पर जारी बयान में कहा गया है कि 'घातक हथियार टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।' बयान में यह भी बताया गया है कि 'हमारी सबसे पहली प्राथमिकता हमेशा से इंसानी जीवन की रक्षा है, इसलिए भालू को गोली मारी गई और उसकी मौत हो गई।' चिड़ियाघर ने यह भी कहा गया है कि 'हम अगले कुछ दिनों और कुछ हफ्तों तक इस मसले की जांच करेंगे। हम इसे हल्के में नहीं ले रहे। एक जानवर को खासकर इन परिस्थितियों में गंवाना बहुत ही दर्दनाक होता है।'

जूकीपर की जान को कोई खतरा नहीं है
फर्स्टकोस्ट न्यूज से मिली जानकारी के मुताबिक जैक्शनविले फायर एंड रेस्क्यू के लोगों ने भालू के हमले से जख्मी हुए जूकीपर को इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचाया। वह जख्मी हुआ था, लेकिन उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। इस घटना की जांच फ्लोरिडा के फिश एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कमीशन करेगा। इस जांच के बारे में अभी काफी सीमित जानकारी ही मिल पाई है।

भालू के निकलने के कारण की जानकारी नही
रिपोर्ट के मुताबिक एक जू क्यूरेटर ने जांचकर्ताओं को बताया है कि जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि भालू जूकीपर पर जोरदार तरीके से हमला कर रहा था। उसने कहा कि यह हमला जारी था और वे लोग जानवरों के डॉक्टरों की टीम के आने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, इसलिए उसने 'भालू को मारने का फैसला किया और गोली मार दी।' हालांकि, भालू कैसे निकल गया, इसके बारे में चिड़ियाघर की ओर से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। (तस्वीरें- सांकेतिक)












Click it and Unblock the Notifications