88 साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति क्यूबा में, ओबामा ने कहा अमेजिंग
हवाना। आज विश्व के इतिहास में रोचक घटना हुई है क्योंकि आज पूरे 88 साल बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति क्यूबा पहुंचा है। अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्यूबा पहुंचकर इस यात्रा को अद्भुत कहा है।
आपको बता दें कि ओबामा ने क्यूबा पहुंचते ही ट्वीट किया। उन्होंने लिखा अभी-अभी यहां पहुंचा हूं। क्यूबा के लोगों से सीधे मिलने और उनकी बातें सुनने के लिए उत्सुक हूं।
ओबामा की यात्रा अमेरिका और चीनी का कटोरा कहे जाने वाले क्यूबा के रिश्तों का नया अध्याय लिखने को तैयार है। ओबामा यहां के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के साथ मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के रिलेशनशिप पर बातें करेंगे।
1928 में राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज ने क्यूबा की यात्रा की थी
मालूम हो कि बराक ओबामा से पहले 1928 में राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज ने क्यूबा की यात्रा की थी। इस बात का जिक्र बराक ओबामा ने अपने ट्वीट में भी किया है।
आप भी देखिये उनका ट्वीट













Click it and Unblock the Notifications