पुतिन का फैसला, सेनाएं वापस लेकिन एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम सीरिया में
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने फैसला कर लिया है कि सीरिया से रूस की सेनाओं को सुनियोजित तरीके से हटाया जाएगा। इस फैसले के साथ ही पुतिन ने दुनिया को चौका दिया है।

वहीं और भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि पुतिन ने अपने सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम को सीरिया में ही डेप्लॉय करने का फैसला किया है।
सीरिया में वर्ल्ड बेस्ट फाइटर जेट्स ने बरपाया कहर
रूस के चीफ ऑफ स्टाफ सर्गेइ इवानोव ने जानकारी दी कि रूस सेनाओं की वापसी के बावजूद अपने एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 को सीरिया में ही डेप्लॉय रखेगा।
इवानोव ने बताया कि सीरिया में सुरक्षा को सुनिश्वित करने के लिए इस एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत है। इसलिए इसे अभी वहीं तैनात रखने का फैसला किया गया है।
सीरिया के युद्ध में बच्चों का दर्द भी नजरअंदाज
एस-400 मिसाइल सिस्टम जमीन से हवा में मार सकने वाला मिसाइल सिस्टम है जो कि 400 किलोमीटर तक अपने लक्ष्य को भेद सकता है। इसके डेप्लॉयमेंट का मतलब है कि सीरिया के आसमान पर अभी भी रूस का कब्जा रहेगा। रूस किसी भी समय हवा में दुश्मन को निशाना बना सकेगा।
रूस के वॉर प्लेन जिन्हें सीरिया में डेप्लॉय किया गया था, वह अब देश के लिए रवाना हो चुके हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने सोमवार को सेनाओं को सीरिया से वापस बुलाने का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications