Barack and Michelle Obama :ट्रंप के शपथ ग्रहण में नहीं दिखीं मिशेल, क्या हो गया बराक ओबामा से तलाक?
Barack and Michelle Obama Divorce?: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ले ली, इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया भर के दिग्गज शामिल हुए तो वहीं इस ओथ सेरोमनी में पूर्व नेताओं ने भी शिरकत की जिसमें पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, पूर्व प्रथम महिला लॉरा बुश और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम शामिल है।
ट्रंप को शपथ ग्रहण समारोह में ओबामा की पत्नी मिशेल नजर नहीं आईं, हालंकि 17 जनवरी को मिशेल के कार्यालय से एक नोट जारी हुआ था।

जिसमें कहा गया था कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है? इसे बारे में कुछ भी कहा नहीं गया था।
मिशेल-बराक ले रहे हैं तलाक, सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म (Barack and Michelle Obama )
मालूम हो कि अमेरिका के इतिहास में 150 साल बाद ऐसी तस्वीर शामिल सामने आई जब राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रेसिडेंट की पत्नी जीवित होते हुए शामिल नहीं हुईं। जिसके बाद उन अटकलों को एक बार फिर से बढ़ावा मिल गया है, जिसमें कहा जा रहा है कि मिशेल और बराक का तलाक होने जा रहा है, दोनों के बीच में लंबे वक्त से तनाव चल रहा है और अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में भी मिशेल अपने पति संग नजर नहीं आई थीं (Barack and Michelle Obama )
आपको बता दें कि जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में भी मिशेल अपने पति संग नजर नहीं आई थीं, आमतौर पर बराक और मिशेल हर जगह साथ ही स्पॉट किए जाते रहे हैं। राजनीति की दुनिया का ये पॉवर कपल 'मेड फॉर इच अदर' कहा जाता रहा है, इनके प्यार की मिसाल केवल अमेरिकी ही नहीं देते बल्कि ये दुनिया के दूसरे देशों के प्रेमियों के लिए भी आदर्श रहे हैं।

मिशेल को अबोमा ना बड़े ही रोमांटिक अंदाज में बर्थडेविश किया था (Barack and Michelle Obama )
सोशल मीडिया पर लोग उनके अलग होने की बात कह रहे हैं, हालांकि बराक या मिशेल दोनों की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है। हाल ही में मिशेल को अबोमा ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में बर्थडेविश किया था, जिसके बाद लगा था कि दोनों के बीच में सब ठीक है लेकिन ट्रंप के शपथ ग्रहण में ओबामा के अकेले पहुंचने पर फिर से तलाक की खबरों को जोर मिल गया है।
दोनों की प्रेम कहानी आज से 33 साल पहले शुरू हुई थी (Barack and Michelle Obama)
आपको बता दें कि दोनों की प्रेम कहानी आज से 33 साल पहले शुरू हुई थी। बराक ओबामा और मिशेल की पहली मुलाकात 1989 में शिकागो के एक लॉ फर्म में हुई थी। मिशेल, जो पहले से ही वहां एक वकील थीं, बराक की सीनियर थीं। बराक पहली नजर में ही मिशेल से प्रभावित हो गए थे लेकिन मिशेल ने शुरुआत में बराक को डेट करने से मना कर दिया था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी बातचीत ने एक मजबूत दोस्ती का रूप ले लिया, जो कि बाद में प्रेम में तब्दील हो गया औऱ फिर दोनों में साल 1992 में शादी कर ली।

पसंदीदा आइसक्रीम पार्लर में प्रपोज किया था (Barack and Michelle Obama )
मिशेल ओबामा ने अपनी किताब 'बिकमिंग' में लिखा है कि ओबोमा ने उन्हें उनके पसंदीदा आइसक्रीम पार्लर में प्रपोज किया था, वो शाम आज भी उनकी यादों में जिंदा है। आपको बता दें कि 3 अक्टूबर 1992 को बराक और मिशेल ने शादी की थी। साल 1998 में कपल के घर बेटी मालिया ने और साल 2001 में साशा का जन्म हुआ।
अगर विश्वास और प्यार हो, तो हर मुश्किल आसान(Love Story)
बराक ओबामा ने जब राजनीति में कदम रखा, तब मिशेल उनके सबसे बड़े समर्थक के रूप में सामने आईं। बराक के राष्ट्रपति बनने के बाद मिशेल न केवल एक फर्स्ट लेडी थीं, बल्कि समाज सुधार और बच्चों की शिक्षा के लिए काफी काम किया और इसी वजह से लोग उन्हें मिशेल के रूप में भी पहचानते हैं, उनकी पहचान केवल एक ओबामा की पत्नी के रूप में नहीं हैं। बराक और मिशेल का रिश्ता गहरी समझ, सम्मान और प्यार पर आधारित है। मिशेल ने अपनी किताब "बिकमिंग" में लिखा है कि 'हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन अगर विश्वास और प्यार हो, तो हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।'












Click it and Unblock the Notifications