चीन चाहता है Sonadia द्वीप, शेख हसीना ने कर दिया था प्रोजेक्ट रद्द, क्या भारत को नया सिरदर्द देगा बांग्लादेश?

Sonadia Island: दुनिया में भले ही इस वक्त दो-दो युद्ध चल रहे हों, लेकिन असली 'जंग' इंडो-पैसिफिक की है और अगर अमेरिका के इंडो-पैसिफिक के लिए भारत महत्वपूर्ण है, तो भारत के इंडो-पैसिफिक के लिए बांग्लादेश महत्वपूर्ण है।

बांग्लादेश में आज से कुछ साल पहले Sonadia Island के प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू होने वाला था, और ये प्रोजेक्ट हर हाल में चीन को चाहिए था, क्योंकि इससे उसे हिंद महासागर में सीधी पहुंच मिल जाती, लेकिन शेख हसीना ने इस प्रोजेक्ट को दफन कर दिया था।

Sonadia Island

लेकिन अब जब बांग्लादेश से शेख हसीना को बाहर कर दिया गया है, तो सवाल उठने लगे हैं, कि क्या बांग्लादेश की नई सरकार Sonadia Island प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करेगी और क्या भारत को एक नया सिरदर्द मिलने वाला है।

बांग्लादेश में चीन की पहुंच कितनी है?

चीन की राजनीतिक विस्तार रणनीति में बांग्लादेश एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभरा है। पिछले कुछ वर्षों में हथियारों की आपूर्ति और सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के रूप में दोनों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ा है। 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति के दौरान, चीन ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। लेकिन आज बांग्लादेश, चीन को एक भरोसेमंद सहयोगी मानता है।

2002 में चीन और बांग्लादेश ने एक "रक्षा सहयोग समझौते" पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा उत्पादन शामिल है। 2006 तक, ढाका चीनी निर्मित हथियारों का एक प्रमुख खरीदार बन गया था। चीन ने विदेशी सैन्य अड्डे के लिए इजाजत नहीं देने को लेकर शेख हसीना की एक बार प्रशंसा भी की थी। लिहाजा ढाका के साथ कोई भी रणनीतिक साझेदारी बीजिंग को, भारतीय प्रभाव को कम करने और भारत के आसपास अपनी सेना की तैनाती के रास्ते को खोलती है।

इसके अलावा, चीन बांग्लादेश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर भी उभरा है, जिसने विभिन्न परियोजनाओं में 25 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। पाकिस्तान के बाद, बांग्लादेश दक्षिण एशियाई क्षेत्र में दूसरा सबसे बड़ा चीनी निवेश हासिल करने वाला देश। चीन ने बांग्लादेश में पुल, सड़कें, रेलवे ट्रैक, हवाई अड्डे और बिजली संयंत्रों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पद्मा ब्रिज रेल लिंक परियोजना चीन द्वारा शुरू की गई प्रमुख परियोजनाओं में से एक है, जो पद्मा ब्रिज के माध्यम से ढाका को जेसोर से जोड़ती है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बांग्लादेश के कई उत्पादों पर चीन में कोई टैरिफ नहीं है।

Sonadia Island

Sonadia Island प्रोजेक्ट क्या था?

सोनादिया द्वीप, बांग्लादेश के चटगांव डिवीजन में कॉक्स बाजार तट से दूर, 9 वर्ग किलोमीटर में फैला एक छोटा द्वीप है। यह कॉक्स बाजार जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है। चीन, बांग्लादेश में एक नौसैनिक अड्डे पर नजर गड़ाए हुए है और उसने बांग्लादेश के लिए सोनादिया द्वीप को गहरे समुद्री बंदरगाह के रूप में विकसित करने की पेशकश की थी, जो बाद में के लिए ग्वादर जैसा सिरदर्द बन सकता था। यह द्वीप 'मोतियों की माला' के लिए एक नया मोती प्रदान कर सकता था, और बांग्लादेश में भारत के स्पष्ट रणनीतिक लाभ को प्रभावित कर सकता था। लेकिन 2020 में शेख हसीना ने इस प्रोजेक्ट को दफना दिया।

और अब भारत यही मनाएगा, कि देश में बनने वाली नई सरकार इस प्रोजेक्ट को फिर से जन्म ना दे दे।

चीनी सरकार अभी भी बांग्लादेश में गहरे समुद्री बंदरगाह के डिजाइन, निर्माण और संचालन के लिए बिल्ड-ओन-ऑपरेट-ट्रांसफर के आधार पर धन देना चाहती है। चटगांव या सोनादिया, चीन को बांग्लादेश और विस्तार में हिंद महासागर तक सीधी पहुंच प्रदान कर सकते हैं।

Sonadia Island

चीन के आगे मजबूर होगा बांग्लादेश?'

बांग्लादेश का जन्म भारत के समर्थन से हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह आक्रामक और विस्तारवादी चीन की ओर झुक गया। चीन और बांग्लादेश के बीच संकरे सिलीगुड़ी गलियारे को देखते हुए एक शत्रुतापूर्ण बांग्लादेश, भारत के लिए बुरा है, जो भारत के उत्तर पूर्व को जोड़ता है।

फिर भी, शेख हसीना के शासन के दौरान बांग्लादेश ने और भारत ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने और पानी को मोड़ने की चीनी योजनाओं पर चिंता व्यक्त की थी। चीन के साथ भारी व्यापार घाटा भी बांग्लादेश के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि यह संभवतः बांग्लादेश को कर्ज के जाल में धकेल सकता है। एक समय पर, चीन बांग्लादेश के परमाणु संयंत्रों का निर्माण करने के लिए भी उत्सुक था। अंत में, रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का अनुबंध रूसी रोसाटॉम स्टेट एटॉमिक एनर्जी कॉरपोरेशन को दिया गया।

चीन की दीर्घकालिक योजना हथियारों के सौदे और भ्रामक व्यापार मॉडल के माध्यम से दक्षिण एशियाई देशों को अपने पक्ष में करना है, जो उन्हें कर्ज के जाल और गलतफहमियों में उलझा देगा।

लिहाजा मोदी सरकार के सामने फिलहाल विकल्प ये हैं, कि भारत को बांग्लादेश को सावधान करते रहना चाहिए। भारत को बांग्लादेश में सैन्य जुड़ाव जारी रखना चाहिए। बांग्लादेश को भारत की 500 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन 2022 से चालू है। भारत Mi-17-1V हेलीकॉप्टर, एंटोनोव एएन-32 विमान और मिग 29 जेट जैसे रूसी मूल के उपकरणों के लिए रखरखाव अनुबंध की पेशकश कर सकता है, जिनका उपयोग भारत करता है। भारत अब प्रतिस्पर्धी दरों पर सभी इलाकों में इस्तेमाल होने वाले विशेष प्रयोजन वाहनों, हेलीकॉप्टरों, ब्रह्मोस मिसाइलों, रडार, हथियारों और गोला-बारूद सहित रक्षा उपकरण भी देने की स्थिति में है और इस तरह से भारत, बांग्लादेश में चीनी खतरों को बहुत हद तक टाल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+