Bangladesh Protests Updates: बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण के विरोध में हिंसा, अब तक 50 लोगों की मौत
Bangladesh University Protests Live Updates: बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसक आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है और समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, ढाका में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंच गई है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्रों के हिंसक प्रदर्शनों की वजह से पूरे देश में स्थिति खराब हो रही है। बांग्लादेश में टेलीविजन न्यूज चैनल बंद हैं, कम्युनिकेशन प्रभावित है और और कई अखबारों की वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय हैं। रॉयटर्स के एक चश्मदीद ने बताया है, कि विदेशों से बांग्लादेश में टेलोफोन या इंटरनेट कॉल पर संपर्क नहीं हो रहा है।

LIVE Feed
बांग्लादेश में फंसे भारतीयों के लिए जारी किया यात्रा परामर्श
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हमारे देश में लगभग 8,500 छात्र और लगभग 15,000 भारतीय नागरिक रहते हैं। हमने लोगों को उच्चायोग के संपर्क में रहने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए यात्रा परामर्श जारी किया है। विदेश मंत्री स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उच्चायोग वहां की स्थिति पर नियमित अपडेट देता रहेगा। हम भी नियमित अपडेट देते रहेंगे और हम बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के सभी परिवार के सदस्यों से संपर्क में रहने का आग्रह करते हैं। हम अपने नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे सभी नागरिक सुरक्षित हैं..."
शेख हसीना की सरकार के लिए कितना खतरा?
बांग्लादेश में उथल-पुथल मची हुई है और हजारों छात्रों के सड़कों पर उतरने के बाद बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है। विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुए, जब देश की सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरियों में कोटा सिस्टम को फिर से बहाल कर दिया।
बांग्लादेश में छात्रों का गुस्सा क्यों फूटा?
प्रधानमंत्री शेख हसीना के बयान ने बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी छात्रों के गुस्से को और भड़का दिया है।
भारत की एडवाइजरी में क्या है?
भारत ने एडवाइजरी जारी करते हुए बांग्लादेश में रहने वाले अपने नागरिकों को और बांग्लादेश जाने वाले भारतीय नागरिकों को विरोध प्रदर्शन तक आवाजाही सीमित रखने की सवाल दी है। इस हिंसा के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंसा की जांच के आदेश दिए हैं। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने कहा है, कि "बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, बांग्लादेश में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों और भारतीय छात्रों को यात्रा से बचने और अपने सुरक्षित स्थान पर रहने और घर से बाहर कम से कम निकलने की सलाह दी जाती है।" इसके अलावा, भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सहायता के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।
भारत ने जारी की है एडवाइजरी
ढाका में भारतीय उच्चायोग ने अपने नागरिकों को
बांग्लादेश की यात्रा से बचने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के चौथी बार फिर से चुने जाने के बाद से देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन सबसे बड़े हैं और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के कारण ये प्रदर्शन और भी बढ़ गए हैं। देश की 170 मिलियन आबादी में से करीब पांचवां हिस्सा बेरोजगार या शिक्षा से वंचित है।












Click it and Unblock the Notifications