ICSI CS Exam June 2026: कल से शुरू हो रही हैं सीएस की परीक्षाएं, सेंटर जाने से पहले देख लें ये जरूरी गाइडलाइंस

ICSI CS Exam June 2026: कंपनी सेक्रेटरी (CS) बनने का सपना देख रहे हजारों छात्रों के लिए अहम समय आ गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की जून 2026 परीक्षा 1 जून से शुरू होने जा रही है। इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले सीएसईईटी, सीएस एग्जीक्यूटिव और CS प्रोफेशनल कार्यक्रमों के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।

संस्थान ने साफ कहा है कि दस्तावेजों में किसी भी तरह की कमी होने पर उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। खास बात यह है कि जून 2026 में सीएसईईटी परीक्षा पहली बार ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है, इसलिए छात्रों को पहले से पूरी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

ICSI CS Exam June 2026

कब तक होंगी परीक्षाएं?

आईसीएसआई द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा 1 जून से 4 जून तक आयोजित की जाएगी। वहीं सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल कार्यक्रम की परीक्षाएं 1 जून से 7 जून 2026 तक चलेंगी।

ये भी पढ़ें: NEET UG Refund 2026: छूटे हुए छात्रों को NTA ने दिया एक और मौका, अब किस तारीख तक खुला रहेगा पोर्टल?

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी को ध्यान से जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो।

कौन-कौन से दस्तावेज साथ ले जाना जरूरी?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज अपने साथ रखना अनिवार्य होगा।

  • संबंधित परीक्षा का एडमिट कार्ड
  • स्टूडेंट आईडी कार्ड
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र

फोटो पहचान पत्र के तौर पर उम्मीदवार आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य मान्य फोटो आईडी दिखा सकते हैं।

बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

आईसीएसआई ने स्पष्ट किया है कि वैध एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारी ध्यान से जांच लेने की सलाह दी गई है।

फोटो या सिग्नेचर नहीं है तो क्या करें?

संस्थान ने बताया है कि यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर फोटो या हस्ताक्षर दिखाई नहीं दे रहे हैं, तो उसे हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो एडमिट कार्ड पर लगाना होगा।

इसके बाद उस फोटो को किसी राजपत्रित अधिकारी, आईसीएसआई अधिकारी या सदस्य, मान्यता प्राप्त स्कूल के प्रिंसिपल अथवा किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंधक से सत्यापित कराना जरूरी होगा। सत्यापन के बिना ऐसे एडमिट कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा।

परीक्षा से पहले कर लें अंतिम जांच

आईसीएसआई ने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें। सभी कागजात सुरक्षित तरीके से अपने साथ रखें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: CBSE से सवाल पूछने की सजा? 17 साल के छात्र को बताया डीप स्टेट एजेंट, राहुल गांधी से मुलाकात का वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+