Monsoon 2026 Alert: केरल में भारी बारिश की आशंका , Orange Alert जारी ,कब पहुंच रहा मानसून?

Monsoon 2026 Alert: गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोग बेसब्री से मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं, मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले चार दिनों के भीतर केरलम पहुंच सकता है, आमतौर पर ये 1 जून को केरलम में दस्तक देता है लेकिन इस बार ये लेट हो गया है। खास बात ये है कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि 'इस बार मानसून समय से पहले आएगा लेकिन ये अब विलंब से आ रहा है।'

लेकिन केरलम में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हो गई हैं, इसलिए मौसम विभाग ने राज्य में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने केरलम में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Monsoon 2026 Alert

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज से लेकर 3 जून तक के लिए अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 जून को पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि इन क्षेत्रों में 24 घंटे के दौरान 115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक अत्यधिक वर्षा हो सकती है। ऐसी स्थिति में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है।

येलो अलर्ट वाले जिले

31 मई को कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 1 जून को पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में भी येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग (IMD) की महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

  • मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें।
  • घर में आपातकालीन किट तैयार रखें, जिसमें पीने का पानी, सूखा भोजन, टॉर्च, पावर बैंक, बैटरियां और आवश्यक दवाइयां शामिल हों।
  • मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें और परिवार के सभी सदस्यों के संपर्क नंबर सुरक्षित रखें।
  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की पहचान पहले से कर लें।
  • प्रशासन द्वारा जारी निकासी (Evacuation) आदेश का तुरंत पालन करें।
  • बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों की विशेष देखभाल करें।
  • भारी बारिश के दौरान झीलों, बांधों और अन्य जलाशयों के पास न जाएं।
  • पानी से भरी सड़कों पर वाहन चलाने का जोखिम न लें।
  • नदी, पुल या बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सेल्फी लेने या वीडियो बनाने के लिए न जाएं।
  • बिजली के खंभों, टूटे हुए तारों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
यह पढ़ें:Maharashtra Weather: 12 जिलों में Rain Alert लेकिन Mumbai में बरसा पानी, क्या है मानसून का ताजा अपडेट?
यह पढ़ें:Maharashtra Weather: 12 जिलों में Rain Alert लेकिन Mumbai में बरसा पानी, क्या है मानसून का ताजा अपडेट?
यह पढ़ें:Monsoon: क्या इस बार कम होगी बारिश? मानसून पर IMD के अपडेट से बढ़ी चिंता
यह पढ़ें:Monsoon: क्या इस बार कम होगी बारिश? मानसून पर IMD के अपडेट से बढ़ी चिंता
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+