Bangladesh Hindu: एक और हिन्दू की हत्या, मंदिर के पुजारी को मारकर पेड़ से टांगी लाश, सरकार ने साधी चुप्पी

Bangladesh Hindu: बांग्लादेश की पुरानी सरकार यूनुस सरकार के दौर में हिन्दुओं का जबरदस्त कत्लेआम हुआ। नई तारिक रहमान सरकार आने से लग रहा था कि अब वहां अल्पसंख्यक सुरक्षित हो पाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है। ताजा मामला चट्टोग्राम से आया है, जहां एक हिंदू मंदिर के पुजारी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। 40 साल के नयन संधू का शव उनके लापता होने के तीन दिन बाद बरामद किया गया।

कौन थे नयन संधू?

नयन संधू चट्टोग्राम जिले के एक स्थानीय उपज़िला के दोहाज़ारी इलाके के रहने वाले थे। वह कॉक्स बाज़ार सदर उपज़िला के खुरूसकुल संघ स्थित शिवाकाली मंदिर में देखभालकर्ता और सह-पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद (BHBCUC) ने 25 अप्रैल 2026 की देर शाम इस घटना की पुष्टि की।

Bangladesh Hindu

दो अज्ञात लोग साथ ले गए थे

अधिकार समूह के मुताबिक, 19 अप्रैल की देर शाम दो अज्ञात लोग नयन संधू को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह लापता हो गए। तीन दिन बाद पुलिस ने जानकारी दी कि उनका शव गांव के बाहरी हिस्से में एक पहाड़ी इलाके में पेड़ से लटका मिला। इस घटना ने पूरे स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया।

पुलिस भी उलझन में, हत्या या आत्महत्या?

स्थानीय समाचार पत्र 'कालेर कंठा' ने एक अज्ञात पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, "जब शव बरामद किया गया तब वह सड़ने लगा था।" अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस अभी तक तय नहीं कर पाई है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या। इससे केस और ज्यादा उलझ गया है।

अल्पसंख्यक अधिकार परिषद ने की कड़ी निंदा

अल्पसंख्यक अधिकार परिषद ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है। परिषद ने बयान जारी कर कहा कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन ने कहा, "एकता परिषद इस घटना की कड़ी निंदा करती है और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग करती है।"

हत्या के पीछे मकसद क्या?

BHBCUC के वरिष्ठ सदस्य काजल देबनाथ ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि इस हत्या का मकसद समझ से बाहर है। उन्होंने कहा, "हम समझ नहीं पा रहे हैं कि इतने दूरदराज इलाके में एक छोटे मंदिर के साधारण सेवादार की हत्या का कारण क्या हो सकता है।"

दूसरी संस्था ने जताया हत्या का शक

बांग्लादेश पूजा उत्सव परिषद की कॉक्स बाज़ार इकाई के महासचिव जॉनी धर ने कहा कि नयन के गायब होने के तीन दिन बाद शव मिलना साफ तौर पर हत्या की ओर इशारा करता है। पुलिस ने बाद में पत्रकारों को बताया कि मौत की असली वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मामले में संधू की पत्नी की शिकायत पर हत्या के एंगल से पुलिस जांच कर रही है।

एक और हिंदू अधिकारी की संदिग्ध मौत

इसी बीच बांग्लादेश पुलिस ने रविवार को पूर्वी कुमिला इलाके में एक युवा हिंदू सीमा शुल्क अधिकारी की संदिग्ध मौत के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के परिवार ने इसे हत्या बताया है।

कौन थे बुलेट बैरागी?

35 साल के बुलेट बैरागी का शव शनिवार को ढाका-चट्टोग्राम सड़क किनारे मिला था। रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) के कंपनी कमांडर मेजर सदमन इब्ने आलम ने स्थानीय मीडिया को बताया, "शनिवार रात से कुमिला के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी के बाद चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। बैरागी एक प्रोग्राम से घर लौट रहे थे इसी दौरान वे गायब हो गए"।

शव पर क्या मिला?

जांच से जुड़े एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव पर बड़ी चोट के निशान नहीं थे, लेकिन चेहरा खून से सना हुआ था। अधिकारी ने यह भी कहा कि बैरागी का मोबाइल फोन, बैग और अन्य निजी सामान गायब था। इससे लूट या साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

सांप्रदायिक हिंसा के आंकड़े चिंताजनक

इस बीच BHBCUC ने इसी महीने की शुरुआत में बताया था कि बांग्लादेश में इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 के बीच सांप्रदायिक हिंसा की 133 घटनाएं दर्ज की गई हैं। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि देश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+