पाकिस्तान: बलूचिस्तान में बलूच अलगाववादियों का बड़ा हमला, 17 सैनिकों की मौत
Pakistan News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार रात को बलूच अलगाववादियों ने पाकिस्तानी सेना पर जोरदार हमला किया, जिसमें कम से कम 17 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। खुरासान डायरी न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर इलाके में स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स कैंप पर हथियारबंद अलगाववादी समूह ने हमला किया। हमले के बाद, बलूच अलगाववादी रात भर पाकिस्तानी सेना पर गोलाबारी करते रहे।
इसके अलावा, क्वेटा-कराची नेशनल हाईवे पर चरमपंथियों ने कब्जा कर लिया और पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया। रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे ज्यादा मौतें नेशनल हाईवे पर हुए हमले में हुईं, जहां पाकिस्तानी सेना का एक वाहन टार्गेट था।

अलग-अलग स्थानों पर हमले
हमलावरों ने कलात जिले में विभिन्न स्थानों पर हमले किए, जिसमें गोलीबारी रात भर जारी रही। कलात असिस्टेंट कमिश्नर के आवास पर भी हमला किया गया और खालिक आबाद में बसों पर गोलीबारी की गई।
पाकिस्तानी सेना का दावा
इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में पांच अलग-अलग अभियानों में 10 चरमपंथियों को मार गिराने का दावा किया है। हाल ही में अफगानिस्तान में तालिबान के वापस आने के बाद बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ चरमपंथी हमले तेज हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इलाके में अब गोलीबारी बंद हो गई है, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।
यह भी पढ़ें Babar Azam: क्या है बाबर आजम के जीवन का सबसे महंगा गिफ्ट? PAK के स्टार बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications