Babar Azam: क्या है बाबर आजम के जीवन का सबसे महंगा गिफ्ट? PAK के स्टार बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा
पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ये टूर्नामेंट 19 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक खेला जाएगा। इस बीच PAK क्रिकेट के सुपरस्टार बाबर आजम (Babar Azam) इन दिनों एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं।
बाबर आजम का एक हालिया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में बाबर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया। एंकर ने सबसे पहले बाबर से पूछा कि, आपने अब तक सबसे महंगी जीच क्या खरीदी है, इसके जवाब में बाबर आजम कहते हैं उन्होंने कार खरीदी है।

बाबर आजम के जीवन का सबसे महंगा गिफ्ट?
एंकर ने अगले सवाल में बाबर आजम से पूछा कि उन्हें अब तक सबसे महंगा गिफ्ट क्या मिला है। इस सवाल के जवाब में पाक क्रिकेटर कहते हैं कि उन्हें अब तक सबसे महंगे गिफ्ट के रूप में शूज मिले हैं। बाबर से अगला सवाल किया गया कि उनका पसंदीदा परफ्यूम कौन-सा है? तो इसके जवाब में बाबर ने कहा कि उन्हें सभी परफ्यूम पसंद हैं।
जमकर वायरल हो रहा बाबर का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाबर की यह सादगी चर्चा का विषय बन गई है। फैंस ने बाबर के इस बयान को काफी पसंद किया और इसे उनकी प्रेरणा और मेहनत का प्रतीक माना।
बाबर आजम के लिए खास होने वाला है टूर्नामेंट
अब, जब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने जा रहा है, बाबर के लिए यह टूर्नामेंट बहुत खास होने वाला है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज के तौर पर बाबर इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार होंगे। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान के तीन और दुबई में एक स्थान पर होना है।












Click it and Unblock the Notifications