Australia Election Results: पीएम मोदी के दोस्त अल्बनीज़ की प्रचंड जीत, लगातार दूसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री
Australia Election Results: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ (Anthony Albanese) एक बार फिर सत्ता में लौट आए हैं। शनिवार को हुए फेडरल चुनाव में उनकी लेबर पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया।
एंथनी अल्बनीज़ ने लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल कर लिया। पिछले दो दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई प्रधानमंत्री लगातार दूसरी बार चुना गया हो।

जीत पर अल्बनीज बेहद उत्साहित
वहीं इस ऐतिहासिक जीत पर अल्बनीज बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने सिडनी के कैंटरबरी-हर्लस्टोन पार्क RSL क्लब में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 'आज ऑस्ट्रेलियाई जनता ने न्याय, अवसर और समानता के पक्ष में मतदान किया है। हम वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला मिल-जुलकर करेंगे और भविष्य की मजबूत नींव रखेंगे।'
ये भी पढ़ें Trump Zelensky Meet: वेटिकन में मिले ट्रंप-जेलेंस्की, रूस-यूक्रेन जंग को खत्म पर क्या बात हुई?
परिणामों पर नजर
स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे तक ABC के अनुमान के अनुसार
- लेबर पार्टी को 150 में से कम से कम 86 सीटें मिलने की संभावना है। यानी स्पष्ट और मजबूत बहुमत।
- कोएलिशन को केवल 39 सीटें मिली हैं।
- 16 सीटों पर परिणाम अभी अनिश्चित हैं।
विपक्ष के नेता पीटर डटन की भी हार
विपक्ष के नेता पीटर डटन ने ब्रिस्बेन की डिक्सन सीट पर लेबर पार्टी की उम्मीदवार अली फ्रांस से हार मान ली है। उन्होंने न सिर्फ पार्टी की हार स्वीकार की बल्कि चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी भी ली। हार के बाद उन्होंने कहा कि, 'हमने इस चुनाव प्रचार में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं किया, और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।'
ये भी पढ़ें 100 Days Of Trump: ट्रंप के 100 दिन पूरे, दुनिया की बज गई बैंड! कहां हुए फेल और कहां पास?
ट्रंप की वजह से जीते अल्बनीज
वहीं ऑस्ट्रेलिया में वापंथी झुकाव वाली पार्टी की वापसी का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार लिए जा रहे फैसले की वजह से वहां के लोगों ने लिबरल-नेशनल कोएलिशन (LNC) को वोट नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications