Trump Zelensky Meet: वेटिकन में मिले ट्रंप-जेलेंस्की, रूस-यूक्रेन जंग को खत्म पर क्या बात हुई?
Trump Zelensky Meet: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने वेटिकन में चर्चा की। यह बैठक पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार से ठीक पहले हुई, जिसमें यूक्रेन में शांति वार्ता की तत्काल जरूरत पर जोर दिया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति की तस्वीरों में सेंट पीटर बेसिलिका के भीतर नेताओं को गहन बातचीत करते हुए दिखाया गया है।
फरवरी की बहस के बाद दोबारा मिले दोनों
व्हाइट हाउस के एक सेक्रेटरी ने पुष्टि की कि ट्रम्प और ज़ेलेंस्की के बीच निजी बैठक के दौरान जो चर्चा हुई उससे अच्छे संकेत की उम्मीद की जा रही है। दोनों नेताओं ने अपनी बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई, जो लगभग 15 मिनट तक चली। यह मुलाकात फरवरी में व्हाइट हाउस के तनावपूर्ण सत्र के बाद उनकी पहली आमने-सामने की मुलाकात थी।

सीज फायर पर क्या बात हुई?
ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर बैठक के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से तमाम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने डिफेंस, सीज फायर और भविष्य के में होने वाली झड़पों की आशंकाओं को रोकने के लिए स्थायी शांति स्थापित करने के महत्व पर जोर दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर परिणाम एक जैसे होते हैं तो यह बैठक संभावित रूप से ऐतिहासिक होगी।
अचानक कैसे तय हुई सभी मीटिंग?
ट्रम्प की रोम यात्रा शुरू में आशंकाओं के घेरे में थी क्योंकि इसका उद्देश्य दिवंगत पोप को अंतिम विदाई देना था। हालांकि, उनकी उपस्थिति ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित अन्य नेताओं के साथ बातचीत के लिए तैयर हो गए। ये मुलाकातें व्यापार और रक्षा जैसे मुद्दों पर यूरोपियन यूनियन के अधिकारियों के साथ पिछले तनाव के बावजूद हुईं। जो अपने आप में हैरान करने वाली हैं।
जल्द नहीं निकला हल तो...
अमेरिका यूक्रेन पर दबाव बढ़ा रहा है और चेतावनी दे रहा है कि अगर जल्द ही कोई सहमति नहीं बनी तो वह बातचीत से पीछे हट सकता है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन 2014 में शुरू हुए और 2022 में बढ़ने वाले युद्ध को समाप्त करने के लिए "एक समझौते के बहुत करीब हैं"। उन्होंने दोनों पक्षों से एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए उच्च स्तर पर मिलने को भी कहा है।
कीव से निकलने के पहले ट्रंप से क्या बोले थेे जेलेंस्की?
कीव से रोम के लिए रवाना होने से पहले, ज़ेलेंस्की ने शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों का प्रस्ताव रखा। उन्होंने यूक्रेन की बातचीत के लिए तत्परता पर जोर दिया, लेकिन रूस के साथ बातचीत के लिए एक शर्त के रूप में पूर्ण युद्धविराम पर जोर दिया। जिस पर अमेरिका की तरफ से कोई क्रॉन्क्रीट जवाब नहीं आया।
सुरक्षा की गारंटी चाहिए- जेलेंस्की
ज़ेलेंस्की ने माना कि यूक्रेन जल्द ही नाटो में शामिल नहीं हो सकता है, लेकिन सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें साइबर सिक्योरिटी और एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए यूरोपीय सैन्य सहायता और अमेरिकी सहायता शामिल हो सकती है। रॉयटर्स द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक "यूक्रेन डील फ्रेमवर्क" नामक मसौदा प्रस्ताव में अमेरिका और तीसरे देशों की निगरानी में पूर्ण युद्धविराम का सुझाव दिया गया है। इसमें नाटो के अनुच्छेद 5 के समान मजबूत सुरक्षा गारंटी की रूपरेखा दी गई है, लेकिन क्रीमिया का विशेष रूप से उल्लेख नहीं किया गया है। जिसकी आस यूक्रेन लगाए बैठा था।
आगे क्या हो सकता है?
मॉस्को द्वारा मसौदे के उन हिस्सों का विरोध किए जाने की संभावना है जो यूक्रेन में बिना किसी प्रतिबंध के विदेशी सेनाओं को घुसपैठ की अनुमति देते हैं। युद्ध विराम के बाद क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत शुरू होगी, जिसकी शुरुआत मौजूदा मोर्चे से होगी। मसौदे में यह भी प्रस्ताव है कि यूक्रेन ज़ापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर रिएक्टर पर फिर से कंट्रोल हासिल कर ले। ज़ेलेंस्की ने संवैधानिक अड़चनों का हवाला देते हुए क्रीमिया को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि यूक्रेन के पास क्रीमिया को बलपूर्वक वापस लेने के लिए हथियार नहीं हैं, लेकिन वैकल्पिक दबाव के रूप में आर्थिक प्रतिबंधों को वो जारी रख सकते हैं।
कुर्स्क पर रूस ने फिर जमाया कंट्रोल
इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुर्स्क पर कंट्रोल हासिल करने में जीत का दावा किया है, यह एक सीमा से सटा इलाका है जहां यूक्रेन ने पिछले साल आक्रमण किया था। पुतिन के बयान के बारे में कीव की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, चल रही चर्चाएं रुकी हुई बातचीतों के प्रति ट्रम्प की निराशा को दिखाती हैं। चुनौतियों के बावजूद, दोनों नेता इलाके में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने वाले समाधान को खोजने की तरफ बढ़ रहे हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications