पीएम मोदी का दावा..जीवन को सरल और खूबसूरत बनायेगा डिजिटल इंडिया
सैन होजे (कैलिफोर्निया)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां डिजिटल इंडिया डिनर पर कहा कि उनकी सरकार का डिजिटल इंडिया कार्यक्रम देश के सुदूर हिस्सों के लोगों की जिंदगी में बदलाव लाएगा और दावे के साथ कह सकता हूं कि इसके जरिये पूरा राष्ट्र एक हो जायेगा।
पारदर्शी कार्यशैली
मोदी ने कहा कि डिजिटलीकरण की वजह से जिस काम को करने के लिए पहले 24 घंटे लगते थे और वो अब 24 मिनट में हो जाता है आखिर इसकी वजह से इंसान के काम करने की शैली में परिवर्तन हुआ है। सरकार की यही कोशिश है कि वो देश के लोगों की कार्यशैली को बदले जिससे काम करना आसान हो और जीवन सरल बन पाये। इससे काम में पारदर्शिता आयेगी।
M-governance, @mygovindia & the 'Narendra Modi Mobile App' pic.twitter.com/x1KPMicA3N
— PMO India (@PMOIndia) September 27, 2015 मोबाइल गवर्नेस
पीएम मोदी ने कहा कि अब वक्त ई गवर्नेस का नहीं बल्कि मोबाइल गवर्नेस का है, हमारे सरकार की कोशिश है कि देश का हर नागरिक डिजिटलीकरण का लाभ उठाये। मोदी ने कहा हम अपनी सवा सौ करोड़ की जनता को डिजटल रूप से जोड़ना चाहते हैं। सरकार वाई-फाई हॉटस्पॉट्स का विस्तार कर रही है।
गूगल की मदद से वाई-फाई
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में गूगल बेहद जल्दी 500 रेलवे स्टेशनों में वाई-फाई सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों और शहरों में साझा सेवा केंद्रों की स्थापना करेगी और तकनीक की मदद से स्मार्ट शहर बसाएगी।
Bridging the distance between hope and opportunity. pic.twitter.com/t14x33YG62
— PMO India (@PMOIndia) September 27, 2015 मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और डिजाइन इन इंडिया
पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और डिजाइन इन इंडिया के जरिए हम केवल लोगों को क्वालिटी लाइफ देना चाहते हैं। जिससे लोगों का जीवन सरल और खूबसूरत बने।भारत और अमेरिका साझेदारी को इस सदी की महत्वपूर्ण साझेदारी बताते हुए मोदी ने कहा कि मुझे गर्व हो रहा है यह बताते हुए कि एशिया प्रशांत क्षेत्र इस सदी की नई दिशा तय करेंगे।
Combatting poverty through technology, heralding a new era of inclusive growth. pic.twitter.com/ihGELWdgmM
— PMO India (@PMOIndia) September 27, 2015 












Click it and Unblock the Notifications