UNSC में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मिले जगह: मोदी
न्यूयार्क। G-4 बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से दोहराया कि अब वक्त आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार होना चाहिए इसलिए दुनिया में सबसे बड़े लोकतंत्र को UNSC में जगह मिलनी चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को इसमें जगह अवश्य ही मिलनी चाहिए क्योंकि विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए ऐसा होना बहुत जरूरी है। मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार अनिवार्य है, क्योंकि यह काम दशकों से रुका हुआ है।
आज वक्त बदल गया है, आज क्लाइमेट चेंज, आतंकवाद, गरीबी जैसी कई चुनौतियां दुनिया के सामने खड़ी है इसलिए हमें मिल जुलकर इन परेशानियों का सामना करना होगा। मालूम हो कि पीएम मोदी ने सुरक्षा परिषद में भारत को जगह दिए जाने की बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि भारत, जापान, ब्राजील और जर्मनी G-4 में शामिल हैं। वर्ष 2004 के बाद यह पहला जी-4 शिखर सम्मेलन हो रहा है, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल इन चार देशों ने संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने और सुरक्षा परिषद के जल्द और अर्थपूर्ण सुधार की दिशा में प्रयास बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ ने अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। चारों देशों ने मजबूती के साथ इस बात की वकालत की कि संयुक्त राष्ट्र में सुरक्षा परिषद के सुधार के लिए जारी प्रक्रिया एक तयशुदा अवधि के भीतर पूरी की जानी चाहिए, क्योंकि यह आवश्यक है।
नेताओं ने खासतौर से अफ्रीकी समूह, कैरिकॉम (कैरिबियन समुदाय और कॉमन मार्केट) और एल69 समूह (अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन, एशिया और पैसिफिक के विकासशील देशों का एक समूह) के सदस्य देशों के प्रयासों का स्वागत किया।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
New York Plane Crash: ATC की वॉर्निंग को इग्नोर करना पड़ा भारी, Air Canada क्रेश में पायलट और को-पायलटकी मौत -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत













Click it and Unblock the Notifications