पुर्तगाल में एक इमारत में आग लगने से 8 लोगों की मौत, दर्जनों झुलसे
पुर्तगालः पुर्तगाल की एक इमारत में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग इसमें बुरी तरह घायल हो गए। दो मंजिल की इस इमारत में आग क्यों लगी अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। ये इमारत अंदर से लकड़ी की बनी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में कम से कम 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत में आग लगने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। अभी तक इस पूरे मामले कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने मदरसों के लिए जारी किया करोड़ों का बजट












Click it and Unblock the Notifications