योगी सरकार ने मदरसों के लिए जारी किया करोड़ों का बजट

लखनऊः यूपी में मदरसों में शिक्षा को लेकर चल रहे विवादों के बीच यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने मदरसों में आधुनिकी शिक्षा देने के लिए करीब 40.55 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस रकम में से 30.53 करोड़ रुपये 1506 नए मदरसों के लिए जारी किए गए हैं। हाल ही के कुछ महिनों में मदरसों को लेकर काफी विवाद हो चुके हैं। सूबे में योगी सरकार ने मदरसों में एनसीईआरटी कोर्स अनिवार्य करने फैसला किया, इस फैसले के बाद मदरसों में ध्यात्म के साथ-साथ एनसीईआरटी की पढ़ाई भी बच्चों को पढ़ना होगा।

राज्य सरकार पहले भी मदरसों को राशि जारी कर चुकी है

राज्य सरकार पहले भी मदरसों को राशि जारी कर चुकी है

बता दें, राज्य सरकार पहले भी मदरसों को राशि जारी कर चुकी है, ये दूसरा मौका है जब मदरसों को धनराशि जारी की गई है। इन दिनों मदरसों को लेकर काफी विवाद चल रहा है। हाल ही दिनों में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिजवी ने सूबे में चल रहे मदरसों को लेकर प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

यूपी सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने लिखा था पत्र

यूपी सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने लिखा था पत्र

यूपी सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मदरसों को मुख्यधारा से जोड़ने की मांग की। वसीम रिजवी ने कहा कि आज तक इन मदरसों ने देश को एक भी इंजीनियर या डॉक्टर नहीं पैदा किए हैं। कई मदरसों में आतंकी संगठन फंडिग कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।

वसीम रिजवी ने कही थी कई अहम बातें

वसीम रिजवी ने कही थी कई अहम बातें

वसीम रिजवी ने कहा कि कितनों मदरसों ने आज तक इंजीनियर, डॉक्टर और आईएएस अधिकारी पैदा किए हैं? एक ने भी नहीं लेकिन इन मदरसों ने आतंकी जरूर पैदा किए हैं। वसीम रिजवी ने आगे कहा, 'सभी मदरसों को सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से जोड़ना चाहिए। साथ ही मदरसों में गैर-मुस्लिम छात्रों के लिए भी खोलना चाहिए। धार्मिक शिक्षा वैकल्पिक होनी चाहिए। इससे हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। मैंने इस संबंध पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+