कितनी संपत्ति के मालिक हैं 'श्रीलंका के होने वाले राष्ट्रपति' अनुरा कुमारा दिसानायके, कहां से करते हैं कमाई?

Anura Kumara Dissanayake Net Worth: श्रीलंका के चुनाव में जनता विमुक्ति पेरामुना (JVP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बन सकते हैं। शुरुआती मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त देखी जा सकती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के चुनाव प्रचारों के दौरान अपनी संपत्ति को लेकर भी सुर्खियों में थे। कई मीडिया रिपोर्ट में इनको श्रीलंका का आठवां सबसे अमीर व्यक्ति भी बता दिया गया था। लेकिन आइए आपको बताते हैं कि असल में अनुरा कुमारा दिसानायके किसनी संपत्ति के मालिक हैं और उनकी कमाई का जरिया क्या है?

Anura Kumara Dissanayake

ये भी पढे़े- 60 हजार लोगों को मरवाने वाली लेफ्ट पार्टी के नेता, श्रीलंका चुनाव में जीत रहे अडानी विरोधी दिसानायके कौन हैं?

Anura Kumara Dissanayake Assets: अनुरा कुमारा दिसानायके की संपत्ति?

  • वेबसाइट www.dailymirror.lk के मुताबिक अनुरा कुमारा दिसानायके को 54,285 रुपये का संसदीय वेतन मिलता है। इसके साथ ही कुल 202,517.34 रुपये भत्ते मिलते हैं। उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं। हालांकि एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.3 मिलियन डॉलर है।
  • अनुरा कुमारा दिसानायके और उनकी पत्नी के पास डेढ़ पाउंड वजन का एक हार, एक पाउंड वजन की दो चूड़ियां, एक पाउंड वजन की एक अंगूठी और एक पाउंड वजन की दो जोड़ी बालियां हैं।
  • अनुरा कुमारा दिसानायके के बैंक ऑफ सीलोन में तीन खाते हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि इन खातों में कोई पैसा नहीं है। उन्होंने अपनी संपत्ति और देनदारियों के विवरण में यह भी घोषित किया है कि उन पर कोई बकाया ऋण या ऋण नहीं है।
  • Anura Kumara Dissanayake Car: अनुरा कुमारा दिसानायके पास एकमात्र वाहन टोयोटा हिलक्स डबल कैब है।
  • Anura Kumara Dissanayake Property Home: अनुरा कुमारा दिसानायके के पास कदवथा के राममुथुगाला में एक घर भी है, जहां वे रहते हैं।
  • Anura Kumara Dissanayake Income:अनुरा कुमारा दिसानायके मासिक आय में उनका सांसद वेतन लगभग 54,285 रुपये और लगभग 202,517.34 रुपये का अतिरिक्त भत्ता शामिल है।

ये भी पढे़ं- Sri Lanka Elections: श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव में चीन समर्थक दिसानायके प्रचंड जीत की तरफ, भारत को बड़ा झटका?

who is Anura Kumara Dissanayake: कौन हैं अनुरा कुमारा दिसानायके?

  • अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के एक प्रमुख राजनीतिक नेता हैं। AKD के नाम से मशहूर दिसानायके लंबे समय से मार्क्सवादी-लेनिनवादी नेता हैं, जो श्रीलंका की जनता विमुक्ति पेरामुना (JVP) पार्टी से जुड़े हुए हैं। 2022 में आर्थिक मंदी के दौरान वे एक मजबूत नेता के रूप में उभरे, जिसमें उन्होंने गरीब समर्थक नीतियों और भ्रष्टाचार विरोधी भाषणों पर जोर दिया।
  • अनुरा कुमारा दिसानायके का जन्म 24 नवंबर 1968 को श्रीलंका के उत्तर मध्य प्रांत के अनुराधापुरा जिले के थंबूथेगामा गांव में हुआ था। उन्होंने छात्र जीवन से ही जेवीपी की गतिविधियों में भाग लेना शुरू कर दिया था और बाद में 1987 में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में पार्टी में शामिल हो गए।
  • अनुरा कुमारा दिसानायके 1995 में सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय आयोजक बने और उन्हें जेवीपी की केंद्रीय कार्य समिति में नियुक्त किया गया। उन्हें 1998 में जेवीपी के पोलित ब्यूरो में नियुक्त किया गया।
  • 2000 में श्रीलंका के संसदीय चुनाव के बाद जेवीपी की राष्ट्रीय सूची से वे संसद में आए और 2001 के श्रीलंका संसदीय चुनाव के बाद उन्हें फिर से नियुक्त किया गया।
  • अनुरा कुमारा दिसानायके फरवरी 2004 में राष्ट्रपति कुमारनातुंगा द्वारा संयुक्त एसएलएफपी-जेवीपी सरकार में कृषि, पशुधन, भूमि और सिंचाई मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+