रूस में विद्रोह को लेकर एंटनी ब्लिंकन ने G-7 और यूरोपीय संघ के मंत्रियों से की बात, यूक्रेन को लेकर कही ये बात
Antony Blinken on Russian Mutiny Situation: रूसी भाड़े के सैनिकों ने रूस के खिलाफ ही विद्रोह शुरू कर दिया है। इसको लेकर संघर्ष तेज हो गया है। वैगनर ग्रुप के मालिक येवगेनी प्रिगोजिन ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जारी संघर्ष के बीछ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जी-7 और यूरोपीय संघ के समकक्षों से बात की।
एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट कर लिखा कि रूस में जिस तरह स्थिति गंभीर होती जा रही है, संयुक्त राज्य अमेरिका अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखेगा। इसके मद्देनजर एंटनी ब्लिंकन ने कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूनाइटेड किंगडम के अपने सभी जी-7 समकक्षों और विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि से बात की।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि एंटनी ब्लिंकन ने दोहराया कि यूक्रेन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का समर्थन नहीं बदलेगा। अमेरिका शुरू से ही यूक्रेन को अपना समर्थन दिया है और देता रहेगा। वहीं, दूसरी तरफ वैगनर ग्रुप के मालिक ने पीछे हटने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि रक्तपात से बचने के लिए हम पीछे हट रहे हैं। उन्होंने मास्को की तरफ जाने वाला मार्च को रोक दिया है। वह अब पीछे हट गया है। विद्रोही रूसी भाड़े के लड़ाके मॉस्को की ओर बढ़े थे, लेकिन रक्तपात से बचने के लिए वापस लौटने पर सहमत हो गए हैं। इस विद्रोह से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी।
येवगेनी प्रिगोजिन द्वारा संचालित वैगनर ग्रुप पहले से ही राजधानी के अधिकांश रास्ते पर थे। उन्होंने इससे पहले रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया था। मास्को के लिए 1100 किमी (680 मील) दूर निकल पड़े थे। उन्हें रोकने के लिए पुल भी तोड़ दिया था। जिससे वह मास्को की तरफ आगे न बढ़े।
यह भी पढ़ें- Russia: वैगनर ग्रुप का बड़ा फैसला, रक्तपात से बचने के लिए मास्को की ओर जाने वाला मार्च रोक दिया












Click it and Unblock the Notifications