Russia: वैगनर ग्रुप का बड़ा फैसला, रक्तपात से बचने के लिए मास्को की ओर जाने वाला मार्च रोक दिया
Russia Wagner Group: रूसी भाड़े के सैनिकों के समूह (वैगनर ग्रुप) ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद बड़ा फैसला लिया है। जारी संघर्ष के बीच वैगनर ग्रुप का चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने कहा कि रक्तपात से बचने के लिए हम मास्को की ओर जाने वाला मार्च को रोक रहे हैं। हम अब पीछे हट रहे हैं। हम विद्रोह को रोक रहे हैं।
विद्रोही रूसी भाड़े के लड़ाके मॉस्को की ओर बढ़े थे, लेकिन रक्तपात से बचने के लिए वापस लौटने पर सहमत हो गए। इस विद्रोह से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी।

येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा संचालित वैगनर ग्रुप पहले से ही राजधानी के अधिकांश रास्ते पर थे। उन्होंने इससे पहले रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया था। मास्को के लिए 1100 किमी (680 मील) दूर निकल पड़े थे। उन्हें रोकने के लिए पुल भी तोड़ दिया था। जिससे वह मास्को की तरफ आगे न बढ़े।
येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि खून बहने के खतरे के चलते हम पीछे लौट रहे हैं। इससे पहले वैगनर ग्रुप का चीफ ने कहा था कि उनके लोग भ्रष्ट और अक्षम रूसी कमांडरों को हटाने के लिए न्याय के लिए मार्च कर रहे थे। जिन्हें वह यूक्रेन में युद्ध को विफल करने के लिए दोषी मानते हैं।
बता दें कि वैगनर ग्रुप के मालिक येवगेनी प्रिगोजिन की बगावत के बाद रूस में संघर्ष तेज हो गया है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके रोस्तोव शहर पर कब्जे के बाद मॉस्को को जीतने निकल पड़े थे। रोस्तोव से मास्को की दूरी 1100 किमी है। इस बीच मॉस्को के मेयर ने अपने टेलीग्राम चैनल पर खुलासा किया था कि अब वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी से महज 400 किमी की दूरी पर हैं।
यह भी पढ़ें- 'गलत ऑप्शन चुन लिया पुतिन ने... अब जल्द ही रूस को मिलेगा नया राष्ट्रपति’, बागी वैगनर चीफ का दावा












Click it and Unblock the Notifications