रूस में आसमान छूती महंगाई के बीच पुतिन ने रैली में पहनी 10 लाख रुपए की जैकेट, युद्ध को लेकर कही ये बात
यूक्रेन पर हमले को लेकर पूरी दुनिया में हो रही आलोचनाओं के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 18 मार्च को एक रैली की।
मास्को, 20 मार्च। यूक्रेन पर हमले को लेकर पूरी दुनिया में हो रही आलोचनाओं के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 18 मार्च को एक रैली की। रैली में यूक्रेन पर हमले को सही ठहराते हुए उन्होंने रूस की जनता से कहा कि लोगों को नरसंहार से मुक्त करना हमारे द्वारा डोनबास और यूक्रेन में शुरू किए गए सैन्य अभियान का कारण, मकसद और लक्ष्य है।

रूस में सातवें आसमान पर पहुंची महंगाई
इस रैली में उन्होंने एक बेहद महंगी लग्जरी स्पोर्ट्स जैकेट पहनी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। यूक्रेन पर हमले को लेकर यूरोपीय देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद रूस में जहां महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है, लोगों के खाने तक के लाले पड़े हुए हैं, वहीं ऐसे में इतनी महंगी जैकेट पहनकर पुतिन ने यह जता दिया है कि देश की जनता चाहे किसी भी हाल में हो, उन्हें बस अपने ऐशो आराम से मतलब है।
पुतिन ने पहनी 10 लाख रुपए की जैकेट
इस रैली में पुतिन ने जो जैकेट पहनी वह कथित तौर पर इतावली ब्रांड लोरो पियाना की है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। यही नहीं जैकेट के अंदर उन्होंने जो सफेद रंग का स्वेटर पहन रखा था उसकी कीमत 3,200 पाउंड बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Taarak Mehta ka... बबीता जी की फोटो पर कमेंट कर शख्स ने पूछी एक रात की कीमत, एक्ट्रेस ने बोलती कर दी बंद
सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
एक तरफ जहां पूरा यूक्रेन रूस के हमलों से तबाह हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति का इस तरह से महंगे उत्पादों का उपभोग इंटरनेट यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।
एक यूक्रेनी महिला ने पुतिन की इस जैकेट में फोटो ट्वीट कर कहा- एक तरफ रूसी लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं जबकि दूसरी तरफ पुतिन ने 10 लाख रुपए की लोरो पियाया पफर जैकेट पहन कर 90 हजार रूसियों को संबोधित किया।
क्रेमलिन की शोधकर्ता ओल्गा लॉटमैन ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- जबकि वह यूक्रेन मेंनरसंहार कर रहे हैं, लेकिन वह कई रूसियों की सालाना सैलरी से अधिक कीमत की इतावली लोरो पियाना जैकेट पहनकर लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि लोगों को नरसंहार से मुक्त करने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। कराइन ओरलोवा नाम की एक पत्रकार ने इतावली ब्रांड से पुतिन का बहिष्कार करने की अपील की है। बता दें कि रूस यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए लगभग एक महीना होने जा रहा है। खबरों के मुताबिक इस युद्ध में अब तक सैकड़ों बच्चों समेत हजारों की संख्या में लोग मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications