America Immigration Raids: लॉस एंजिलिस में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 44 लोगों की गिरफ्तारी पर बवाल
America News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों पर एक्शन की बात चुनाव जीतने के बाद भी दोहराते रहे हैं। शुक्रवार को लॉस एंजिलिस से 44 अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी पर बवाल शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस हेडक्वार्टर के सामने प्रदर्शन करते हुए इसे प्रवासी समाज के साथ भेदभाव बताया है। अप्रवासन विभाग के प्रमुख ने बताया कि अमेरिका में अवैध ढंग से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ सख्त एक्शन जारी रहेगा। एजेंसी हर दिन करीब 1600 अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार कर रही है। एजेंसी का कहना है कि अरेस्ट किए गए लोगों में से कई अपराधी भी हैं।
America Immigration Raids: अवैध प्रवासियों पर एक्शन जारी
लॉस एंजिलिस में अवैध ढंग से रह रहे 44 प्रवासियों की गिरफ्तारी से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में इमिग्रेशन रेड हो चुकी है। हाल ही में सैन डिएगो और मिनेपोलिस में भी अप्रवासन विभाग और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के बीच तीखी तकरार हुई थी। कुछ दिन पहले गुरुद्वारे में पुलिस और एजेंसी के अधिकारियों ने रेड डाली थी, जिसका भारतीय समुदाय ने कड़ा विरोध किया था। लॉस एंजिलिस में पुलिस और स्थानीय संगठनों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस भी छोड़ा।

यह भी पढ़ें: US Travel Ban: तो इस वारदात के कारण ट्रंप को करना पड़ी अमेरिका में 12 देशों की एंट्री बैन
ट्रंप ने चुनाव प्रचार में उठाया था प्रवासियों का मुद्दा
ट्रंप प्रशासन में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्ती का सिलसिला जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी मुद्दों में भी अमेरिका में अवैध ढंग से रह रहे लोगों को बाहर निकालने का एजेंडा अहम था। इसी के तहत संघीय अप्रवासन प्राधिकरण देशभर में जगह-जगह छापेमारी कर अवैध अप्रवासियों को हिरासत में ले रहा है। अब तक हजारों की संख्या में लोगों को उनके देश डिपोर्ट भी किया गया है। दूसरी ओर ट्रंप प्रशासन के एक्शन का सामाजिक संगठन जोरदार विरोध भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर सफाई देने पहुंचे बिलावल भुट्टो की फजीहत, अमेरिका ने जमकर लगाई लताड़, जैश के खिलाफ एक्शन की मांग
प्रवासियों के समर्थन में लॉस एंजिलिस में प्रदर्शनकारियों का एक हुजूम पुलिस हेडक्वार्टर के अंदर पहुंचने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम पर हमला किया जा रहा है और यह अमेरिका के मूल संविधान के खिलाफ है। जिन लोगों को जबरन गिरफ्तार कर भेजा जा रहा है, उनका परिवार अमेरिका में है। इनमें से कुछ लोग मां हैं, कुछ पिता हैं और कुछ को अपने बच्चों से भी दूर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications