America: कौन हैं वो 2 इंडियन ड्राइवर जो US में डेढ़ क्विंटल कोकीन के साथ हुए अरेस्ट, इस राज्य से है कनेक्शन
America में सामने आए एक बड़े ड्रग तस्करी मामले ने भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों को एक बार फिर चर्चा और विवाद के केंद्र में ला दिया है। यह मामला तब और गंभीर हो गया, जब यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने कोकीन की बड़ी खेप से जुड़े दो भारतीय मूल के लोगों को गिरफ्तार किया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तीखी बहस और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
ICE ने दो भारतीय मूल के आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की
ICE अधिकारियों ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान गुरप्रीत सिंह और जसवीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी भारत के पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने इंडियाना में उनके सेमी-ट्रक को रोका था, जहां तलाशी के दौरान ट्रक से 309 पाउंड यानी करीब 140 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई।

₹63 करोड़े की कोकीन, एक ट्रैफिक स्टॉप से हुआ खुलासा
जब्त की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 7 मिलियन डॉलर बताई जा रही है, जो भारतीय रुपयों में लगभग ₹63 करोड़ होती है। यह पूरा मामला एक सामान्य ट्रैफिक स्टॉप से शुरू हुआ था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह एक बड़े ड्रग तस्करी ऑपरेशन में बदल गया और इतनी भारी मात्रा में नशे की खेप सामने आई।
अवैध एंट्री के बावजूद कैलिफ़ोर्निया का ड्राइविंग लाइसेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह और जसवीर सिंह एरिजोना और कैलिफ़ोर्निया की सीमा चौकियों से अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुए थे। हैरानी की बात यह है कि अवैध अप्रवासी होने के बावजूद दोनों के पास कैलिफ़ोर्निया का कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) मौजूद था। इतना ही नहीं, जसवीर सिंह को पहले भी एक बार गिरफ्तार किया जा चुका था।
DHS अलर्ट को नजरअंदाज करने का आरोप
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने पहले जसवीर सिंह को लेकर एक ICE हिरासत अलर्ट जारी किया था। आरोप है कि कैलिफ़ोर्निया की नीतियों के चलते उस अलर्ट को नजरअंदाज कर दिया गया। अब इस पूरे मामले ने ड्राइविंग लाइसेंस और वर्क परमिट जारी करने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ICE हिरासत में आरोपी, निर्वासन की आशंका
फिलहाल गुरप्रीत सिंह और जसवीर सिंह दोनों ICE की हिरासत में हैं। उन पर नारकोटिक्स तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अगर अदालत में वे दोषी साबित होते हैं, तो कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अमेरिका से निर्वासित किए जाने की पूरी संभावना है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications