America: 'मैं इमरजेंसी लगा दूंगा' Donald Trump ने दी लोकतंत्र खत्म करने की धमकी?
America के President Donald Trump ने एक बार फिर वाशिंगटन डीसी में नेशनल इमरजेंसी लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर स्थानीय पुलिस Immigration and Customs Enforcement (ICE) के साथ सहयोग नहीं करती है, तो राजधानी में अपराध फिर से बढ़ जाएगा।
कब लागू हुई थी नेशनल इमरजेंसी?
ट्रंप का यह बयान अगस्त में लगाए गई नेशनल इमरजेंसी और संघीय नियंत्रण की समय सीमा समाप्त होने के बाद आया है। उस दौरान ट्रंप ने अपराध रोकने के लिए नेशनल गार्ड के सैनिक भी भेजे थे। उनका कहना है कि यह कदम अपराध पर काबू पाने के लिए ज़रूरी था। हालांकि इस इमरजेंसी का लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं है। आम भाषा में कहें तो ये सिर्फ एक पुलिसिया इमरजेंसी होगी जिसमें पुलिस से जुड़ी कुछ और शक्तियां ट्रंप के पास चली जाएंगी और गवर्नर की शक्तियां कम हो जाएंगी।

डीसी मेयर का आदेश
वाशिंगटन डीसी की मेयर म्यूरियल बोसेर ने 2 सितंबर को आदेश जारी कर शहर को संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ अनिश्चित काल तक सहयोग करने का निर्देश दिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि डीसी को "नेशनल इमरजेंसी" की आवश्यकता नहीं है। बोसेर के आदेश में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) का जिक्र नहीं था।
पुलिस की भूमिका पर विवाद
मेयर बोसेर का कहना है कि स्थानीय मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (MPD) का काम इमिग्रेशन एन्फोर्समेंट नहीं है और अब जब इमरजेंसी खत्म हो गई है, तो MPD भी इस काम में शामिल नहीं होगा। ट्रंप ने इस बयान पर नाराज़गी जताई और बोसेर पर आरोप लगाया कि वह "खतरनाक अवैध प्रवासियों" को हटाने में मदद नहीं कर रही हैं।
फिर लगा सकते हैं इमरजेंसी?
ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर डीसी पुलिस ने ICE के साथ सहयोग नहीं किया तो वह फिर से नेशनल इमरजेंसी की घोषणा करेंगे और राजधानी को संघीय नियंत्रण में ले लेंगे। उन्होंने कहा कि वह डीसी के लोगों और कारोबारियों को अपराध से बचाने के लिए हर कदम उठाएंगे।
आलोचना और समर्थन
जहां कुछ लोग ट्रंप के कदम का समर्थन कर रहे हैं, वहीं आलोचक इसे "खतरनाक शक्ति का दुरुपयोग" बता रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान चुनावी रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications