Khamenei Navy Commander Death: कौन थे अलीरेजा तंगसिरी? इजराइली हमले में ढेर, कैसे दुनिया के लिए बना था सिरदर्द
Khamenei Navy Commander Death: इजराइली वायु सेना के एक सटीक हमले में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत हो गई है। सोमवार, 30 मार्च 2026 को ईरानी मीडिया ने पुष्टि की कि तंगसिरी पिछले सप्ताह हमले में आई गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ चुके हैं।
तंगसिरी को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की नाकाबंदी और समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने का मुख्य मास्टरमाइंड माना जाता था। सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत के बाद, तंगसिरी का जाना ईरान के सैन्य ढांचे के लिए एक विनाशकारी झटका है, जो अब नेतृत्व के गंभीर संकट से जूझ रहा है।

Iran Navy Chief Alireza Tangsiri Death: कौन थे अलीरेजा तंगसिरी?
अलीरेजा तंगसिरी ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) की नौसेना के प्रमुख थे। उन्हें खाड़ी देशों और विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी दबदबा बनाए रखने का मास्टरमाइंड माना जाता था। तंगसिरी सीधे सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के भरोसेमंद थे और उन्हें ईरान की समुद्री सुरक्षा की दीवार कहा जाता था। उन्होंने ईरान की नौसेना को छोटी और घातक नावों व मिसाइलों से लैस करने में बड़ी भूमिका निभाई थी, जिससे वह अमेरिकी और इजरायली जहाजों को चुनौती दे सके।
Israel airstrike Iran: होर्मुज की घेराबंदी और तंगसिरी
इजराइल के रक्षा मंत्री ने तंगसिरी को उस व्यक्ति के रूप में वर्णित किया है जिसने होर्मुज जलडमरूमध्य में माइनिंग (समुद्री बारूदी सुरंगें) और ब्लॉकेड यानी रास्ता रोकने का काम किया था। इस रास्ते से दुनिया का एक बड़ा तेल व्यापार होता है। तंगसिरी की रणनीति की वजह से ही ईरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर 'डी फैक्टो' नाकाबंदी कर रखी थी, जिससे दुनिया भर में ऊर्जा की कीमतें आसमान छूने लगी थीं। वे ईरान की समुद्री आक्रामकता का चेहरा थे।
ये भी पढे़ं: Iran Vs America: अमेरिका के सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट का ईरान ने किया ऐसा हाल, देख कर ट्रंप का फट जाएगा कलेजा
Iran Vs Israel War: ईरान के लिए कितना बड़ा नुकसान?
युद्ध के दूसरे महीने में तंगसिरी की मौत ईरान के सैन्य नेतृत्व को पूरी तरह से हिला देने वाली है। फरवरी में खामेनेई और मार्च की शुरुआत में अली लारीजानी के मारे जाने के बाद, तंगसिरी ही थे जो ईरान की तटीय रक्षा और समुद्री जवाबी कार्रवाई को संभाल रहे थे। अनुभवी नेतृत्व के इस तरह एक-एक करके खत्म होने से ईरान की युद्धक क्षमता और रणनीतिक फैसलों पर गहरा असर पड़ेगा। यह हमला ईरान के कमांड और कंट्रोल सिस्टम की कमजोरी को भी दर्शाता है।
ये भी पढ़ें: Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी
युद्ध की स्थिति और भविष्य
तंगसिरी की मौत के बाद ईरान के सरकारी मीडिया 'सेपाह न्यूज' ने दावा किया है कि वे तटीय रक्षा की तैयारी के दौरान शहीद हुए। ईरान ने कसम खाई है कि वे "दुश्मन के पूरी तरह नष्ट होने तक शांत नहीं बैठेंगे।" हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि इजरायल ने अपने सटीक हमलों से ईरान के शीर्ष नेतृत्व को लगभग खत्म कर दिया है। आने वाले दिनों में खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है, क्योंकि ईरान अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए कोई बड़ा पलटवार करने की कोशिश करेगा।












Click it and Unblock the Notifications