Ali Khamenei Health: 86 साल के खामेनेई ईरान में ही लड़ रहे इनसे भी जंग, जर्जर हो चुके हैं सुप्रीम लीडर
Ali Khamenei Health: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई पिछले 44 साल से देश की सत्ता के शीर्ष पर हैं। इजरायल के हमले और अमेरिका की सख्त चेतावनियों के बाद भी खामनेई ने दो टूक अंदाज में कह दिया है कि वह पीछे नहीं हटने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि ईरान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और किसी सूरत में सरेंडर नहीं करेगा।
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खामनेई के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की चर्चा है। पिछले साल तो ऐसा भी कहा जा रहा था कि सुप्रीम लीडर जल्द अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, कई गंभीर बीमारियों के बावजूद आज भी वह ईरान का शीर्ष चेहरा हैं।

Ali Khamenei Disease
यह भी पढ़ें: Israel Iran War: ईरान में खामनेई के बाद कौन संभाल सकता है बागडोर, जानें दावेदारों की पूरी कुंडली
Khamenei Profile And Health
जून 1981 में हुए एक बम हमले के दौरान घायल होकर उनकी दाहिनी बांह लकवाग्रस्त हो गई थी और यह आज तक काम नहीं करती है। इतना ही नहीं पिछले कुछ सालों से खामनेई को सुनाई भी कम देने लगा है और उनकी सार्वजनिक उपस्थिति पिछले एक दशक में काफी सीमित रही है।
Israel Iran War Updates
इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष बुधवार को और तेज होता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा है कि अमेरिका को पूरी जानकारी है कि ईरान का सुप्रीम लीडर कहा हैं। हम जमीन के अंदर तक वार करने में सक्षम हैं। इजरायल ने भी कह दिया है कि सीजफायर और समझौते की कोई संभावना ही नहीं है।
यह भी पढ़ें: कौन थे खामनेई के खास जनरल Hussein Salami? इजरायली हमले में मारे गए,अमेरिका और यूरोपीय देश दशकों से ढूंढ रहे थे












Click it and Unblock the Notifications