फिर से गलत साबित हुई बगदादी की मौत की खबरें

रामादी। एक बार फिर से आईएसआईएस के नेता अबु बकर अल बगदादी की मौत की खबर आई और एक बार फिर से वह गलत साबित हुई। रविवार को इराक के एयरफोर्स ने रामादी शहर में जो हमले किए थे उसमें बगदादी की मौत नहीं हुई है। यह जानकारी रामादी शहर में स्थित अस्‍पताल के सूत्रों की ओर से मिली है।


इराकी की एयरफोर्स ने रविवार को पश्चिमी प्रांत अनबार से गुजर रहे आईएसआईएस के चीफ बगदादी के काफिले पर हवाई हमले किए थे। इन हमलो में इस शहर के लोगों के अलावा कई और लोग भी मारे गए हैं।

पढ़ें-रूस के हमलों के बावजूद सीरिया के गांवों पर आईएसआईएस का कब्जा

रामादी के एक अस्पताल के सूत्रों की मानें तो हमले में आईएसआईएस के भी कई टॉप लोगों की मौत हुई, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि उनमें बगदादी की भी मौत हुई है।

इससे पहले इराक की सेनी की ओर से से जारी एक बयान में कहा गया था कि इराक की एयरफोर्स सीरिया की सीमा से लगे कैम कस्बे के नजदीक कर्बला के इलाके से गुजर रहे आतंकवादी अबु बकर अल बगदादी के काफिले पर हवाले हमले करने में सफल रही है।

इस बयान में कहा गया है कि जब हमला हुआ उस समय बगदादी कर्बला इलाके में एक बैठक में हिस्सा लेने जा रहा था।

एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर ये हवाए हमले किए गए और हमले में आईएस के कम से कम 15 आतंकवादियों की मौत हुई है, जिसमें संगठन के कई वरिष्ठ नेता थे।

बगदादी सीरिया, इराक से लेकर लीबिया, यमन और अफगानिस्तान तक तेजी से फैल चुके आतंकवादी संगठन आईएस का शीर्ष नेता है। उसने 2014 में खुद को खलीफा घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+