पाकिस्तान ने अपने देश में आतंकवाद के लिए RSS पर फोड़ा ठीकरा, योगी आदित्यनाथ को बताया हिंदू चरमपंथी

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा में आतंकवाद के मु्द्दे पर भारत और पाकिस्तान के आमने सामने है। आतंकवाद के रवैये पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अटैक के बाद पाकिस्तान ने अपने जवाब में राष्ट्र स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी पर ठीकरा फोड़ा है। यूएन में राइट टू रिप्लाई में पाकिस्तान ने आरएसएस और बीजेपी को 'हिंदू कट्टरवाद' बताते हुए कहा कि भारत में धार्मिक श्रेष्ठता का दावा पूरे देश में सीधे संरक्षण के माध्यम से किया जाता है। पाकिस्तान ने अपने देश में आतकंवादी खूनखराबे के पीछे आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान ने साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है।

आरएसएल को बताया फासीवादी

आरएसएल को बताया फासीवादी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण का जवाब देते हुए पाकिस्तान के डिप्लोमेट साद वाराइच ने आरएसएल को 'फासीवादी' और 'आतंकवाद के प्रजनन स्थल' के रूप में बताया है। वाराइच ने कहा कि उनके क्षेत्र में आतंकवाद का प्रजनन स्थल और फासीवाद का केंद्र आरएसएस है। इनके द्वारा पूरे भारत में धार्मिक श्रेष्ठता का दावा किया जाता है। वाराइच ने कहा कि भारत में ईसाई और मुस्लिम समुदाय के लोगों की हिंदू कट्टरवादियों के हाथों लिंचिंग हो रही है।

 योगी आदित्यनाथ को बताया हिंदू चरमपंथी

योगी आदित्यनाथ को बताया हिंदू चरमपंथी

यूएन में सुषमा की लताड़ के बाद पाकिस्तानी डिप्लोमेट ने कहा कि वह देश दूसरों को उपदेश देने के के योग्य नहीं है, जहां खुलेआम हिंदुओं धर्म की श्रेष्ठता की वकालत करने वाला एक हिंदू चरमपंथी योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन जाता है। असम में बंगालियों की नागरिकता के अधिकार को मनमाने ढंग से रद्द कर दिया जाता है और जिन्हें अचानक से ही राज्यविहीन बना दिया गया है। और जिन्हें एक प्रमुख भारतीय नेता द्वारा 'दीमक' कहा जाता है।

भारत ने दिया था जवाब

भारत ने दिया था जवाब

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी के जवाब में यूएन में भारत की डिप्लोमेट इनम गंभीर ने इमरान खान के 'नया पाकिस्तान' की सच्ची तस्वीर पेश करते हुए कुरैशी को आरोपों को मजबूती से नकार दिया। गंभीर ने कहा कि पाकिस्तान भले ही कहे कि उसने आतंकवाद पर नकेल कस दी है, लेकिन सच्चाई यही है कि आतंकी आज भी वहां खुले में घूम रहे हैं और लोगों को चुनाव तक लड़वा रहे हैं। इनम ने यूएन में पाकिस्तान को एक बार फिर सख्त लहजे में कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और रहेगा।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अपने देश में आतंकवाद के लिए RSS पर फोड़ा ठीकरा, योगी आदित्यनाथ को बताया हिंदू चरमपंथी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+