अफगानिस्तान में दिखने लगी 'बदले हुए तालिबान' की हकीकत- पत्रकारों को पीटा, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग
अफगानिस्तान: तालिबान लड़ाकों ने पत्रकारों को पीटा
काबुल, 19 अगस्त: अफगानिस्तान से तालिबान ने सत्ता अपने हाथ में ले ली है। अमेरिकी सेना की वापसी और रविवार को राष्ट्रपति राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर भाग जाने के बाद तालिबान ने काबुल में एंट्री की है। राजधानी काबुल मपर कब्जे के बाद तालिबान लीडर की ओर से कहा गया है कि वो औरतों को भी काम करने देंगे और प्रेस की आजादी भी बनाकर रखेंगे। हालांकि उनके दावों के उलट कई जगहों पर पत्रकारों पर हमले हुए हैं तो प्रदर्शनकारियों पर गोली तक चलाई गई हैं।

Recommended Video
तालिबान लड़ाकों ने राजधानी काबुल और नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में पत्रकारों पर हमला करने की खबरें सामने आई हैं। सीएनएन ने अपनी एक वीडियो रिपोर्ट में दिखाया है कि एक महिला पत्रकार और उसका कैमरापर्सन काबुल में जब स्थानीय लोगों से बात कर रहे थे, तो तालिबान लड़ाकों ने मारपीट की। वहीं बुधवार को ही जलालाबाद में भी स्थानीय पत्रकारों को तालिबान ने निशाना बनाया। ये लोग यहां तालिबान विरोधी प्रदर्शन को कवर कर रहे थे।
जलालाबाद में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग
जलालाबाद में बुधवार को तालिबान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भी हुआ है। यहां प्रदर्शनकारियों ने तालिबान की जगह अफगानिस्तान के राष्ट्रीय झंडे फहरा दिया। जिसके बाद तालिबानियों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंगह में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। कई जगहों से ऐसी भी खबरें हैं कि तालिबान लड़ाकों ने औरतों को भी ठीक के नकाब पहनने को लेकर उनसे बदसलूकी की।
तालिबान ने क्या कहा था
तालिबान ने काबुल पर कब्जे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और इसमें ये संकेत देने की कोशिश थी कि उसका रवैया अब ऐसा नहीं रहेगा जैसा 1996-2001 के उसके शासन में था। तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि अपने सांस्कृतिक ढांचे के भीतर हम मीडिया के प्रति प्रतिबद्ध हैं। मीडिया को हमारी कमियों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि हम राष्ट्र की अच्छे से सेवा कर सकें। वहीं महिलाओं को भी शरिया कानून के तहत काम करने का हक होगा। हालांकि इस प्रेस वार्ता के तीन दिन के अंदर ही जिस तरह का रुख तालिबान लड़ाकों ने महिलाओं, पत्रकारों को लेकर दिखाया है, उससे तो लगता है कि उसकी करनी-कथनी में फर्क साफ है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications