राजनयिक की बेटी के अपहरण से अफगान सरकार नाराज, पाकिस्तानी राजदूत को किया तलब

काबूल, 17 जुलाई: अमेरिकी सेना के जाने के बाद से अफगानिस्तान में तालिबान फिर से हाबी हो गया है। जिस वजह से अफगान सेना और आतंकियों में युद्ध जारी है। इस मौके पर भी पाकिस्तान का आतंक प्रेम देखने को मिला, जहां वो तालिबान को खुला समर्थन दे रहा है। इस बीच पाकिस्तान में एक बड़ी घटना हुई, जहां अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी का अपहरण हो गया। हालांकि बाद में उसकी रिहाई तो हुई, लेकिन घटना के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।

Pakistan

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने काबुल में इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान के राजदूत मंसूर अहमद खान को तलब किया। साथ ही इस्लामाबाद में अफगानी राजदूत की बेटी के अपहरण पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके अलावा दूतावास से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। इस पर पाकिस्तानी राजदूत ने विदेश मंत्रालय का आश्वासन दिया कि वो जल्द ही सरकार से इस बारे में बात करेंगे। साथ ही राजनयिक मिशन पर गए सभी लोगों को उचित सुरक्षा दी जाएगी।

घंटों किया प्रताड़ित
अफगानिस्तान सरकार के मुताबिक इस्लामाबाद में उनके राजदूत नजीबुल्लाह अलीखिल की बेटी सिलसिला अलीखिल का 16 जुलाई को अपहरण हुआ। इसके बाद कई घंटों तक उन्हें प्रताड़ित किया गया। फिर अपहरणकर्ता उन्हें एक बेकरी शॉप के पास छोड़कर भाग गए। अभी सिलसिला डॉक्टर्स की देखरेख में इलाज करवा रही हैं। वहीं पाकिस्तानी सरकार के मुताबिक पुलिक की टीम मामले की जांच कर रही है। राजदूत की बेटी भी अपहरणकर्ताओं की पहचान नहीं कर पाई थी। जिस वजह से जांच में मुश्किल आ रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+