अफगानिस्तान: तालिबान ने बस को उड़ाया, 11 की मौत और 40 घायल
काबुल। अफगानिस्तान में मंगलवार को तालिबान ने एक बास को निशाना बनाया है, जिसमें 11 लोगों की मौत और 40 लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के फराह प्रांत की पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि तालिबान ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए एक सड़क के किनारे बम रखा था। जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, तब बस चपेट में आ गई और बस के परखच्चे उड़ गए। अफगानिस्तान के बाला बुलूक जिले के फराह में मंगलवार सुबह यह घटना हुई है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान और भारत एक ही आतंकवादी समर्थित मुल्क से पीड़ित: अफगान राजदूत
पुलिस ने बताया कि घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बस हैरात की तरफ की जा रही थी, उसी वक्त रोड़ के किनारे पड़ा एक बम फट गया और पूरी बस को ही उड़ा दिया। आतंकियों ने जलालाबाद में सरकारी बिल्डिंग को भी निशाना बनाया है, जिसमें 4 लोगों की मौत और 11 के घायल होने की पुष्टी की गई है।
फराह में हुए हमले के लिए अफगान तालिबान ने इसकी लिए जिम्मेदारी ली है। वही, जलालाबाद के सरकारी बिल्डिंग में अटैक के लिए इस्लामिक स्टेट ने अपना हाथ बताया है।
यह भी पढ़ें: भारत महिलाओं के लिए पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक देश, सर्वे में अफगानिस्तान, सीरिया दूसरे और तीसरे नंबर पर












Click it and Unblock the Notifications