भारत महिलाओं के लिए पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक देश, सर्वे में अफगानिस्तान, सीरिया दूसरे और तीसरे नंबर पर
भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे असुरक्षित देश है। हाल ही में हुए सर्वे में भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है।

नई दिल्ली। भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे असुरक्षित देश है। हाल ही में हुए सर्वे में भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है। थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन के सर्वे में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और उन्हें सेक्स धंधों में मजबूर करने के ज्यादा जोखिम होवे के कारण भारत तको सबसे असुरक्षित देश माना गया है। वहीं दूसरे नंबर पर युद्ध से ग्रस्त अफगानिस्तान और तीसरे नंबर पर सीरिया और अमेरिका हैं।

भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित
थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन के सर्वे में भारत को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश माना गया है। इस सर्वे में महिलाओं पर 550 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसाओं के आधार पर भारत दुनिया का सबसे असुरक्षित देश बना है। इसके बाद अफगानिस्तान, सीरिया, सोमालिया और सऊदी अरब हैं। इस लिस्ट में इकलौता पश्चिमी देश अमेरिका है जहां पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में इजाफा हुआ है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए नहीं उठे ठोस कदम
इससे पहले साल 2011 में हुए सर्वे में अफगानिस्तान, डैमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश थे, लेकिन इस साल के सर्वे में भारत ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सर्वे से साफ पता चलता है कि देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप के पांच साल बाद भी भारत में महिलाओ की वही स्थिति है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध में 83 प्रतिशत इजाफा
कर्नाटक की सरकारी अधिकारी मंजुनाथ गंगधरा ने कहा, 'भारत ने महिलाओं के लिए पूरी तरह से उपेक्षा और अपमान है। बलात्कार, मैरिटल रेप, यौन उत्पीड़न और उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या, इन सब पर ध्यान ही नहीं दिया जाता।' गंगधरा ने आगे कहा कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिए शर्मिंदा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2007 से लेकर 2016 में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में 83 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। देश में हर चार घंटे में एक बलात्कार का मामला दर्ज होता है।

इन मामलों में पहले नंबर पर रहा भारत
सर्वे में विशेषज्ञों से पूछा गया कि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यों में से ऐसे कौन से पांच सदस्य राष्ट्र हैं जो महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक थे और स्वास्थ्य, आर्थिक संसाधन, सांस्कृतिक या पारंपरिक प्रथाओं, यौन हिंसा और उत्पीड़न, गैर-यौन हिंसा और मानव तस्करी के मामले में कौन सा देश सबसे खराब हैं। इसके जवाब में भारत, अफगानिस्तान, सीरिया-अमेरिका, सोमालिया और सऊदी अरब को पांच देश बताए गए हैं।

लिस्ट में अमेरिका इकलौता पश्चिमी देश
इस सर्वे में विषेशज्ञों ने भारत को मानव तस्करी, सेक्स स्लेवरी और घरेलू हिंसा में भी दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है। अफगानिस्तान को सात सवालों में से चार में सबसे खराब देश बताया गया। वहीं सऊदी अरब में महिलाओं का संरक्षण पुरुषों को दिया जाता है, जिसके विशेषज्ञों ने बुनियादी मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया। अमेरिका इस लिस्ट में इकलौता पश्चिमी देश था। महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा में पिछले कुछ समय से अमेरिका सुर्खियों में बना हुआ है। #MeToo और Times Up जैसे आंदोलनों से अमेरिका में महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई लड़ी है।
ये भी पढ़ें: आधी रात को ऑटो चलाती इस महिला की तस्वीर वायरल, लोग दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications