आमिर खान की तलाक की खबर से चीन के लोगों में भड़का गुस्सा, लोकप्रियता के ग्राफ में जबरदस्त गिरावट

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान के इस फैसले के बाद चीन में उनकी लोकप्रियता को काफी बड़ा झटका लगा है और उन्होंने इतने सालों में चीनी लोगों के बीच अपनी जो छवि बनाई थी, वो खराब हो गई है।

बीजिंग, जुलाई 05: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव से तलाक रहे हैं, ये खबर आते ही पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले एक बारगी हैरान रह गये थे, क्योंकि आमिर खान और उनकी पत्नी किरण के बीच जो कैमेस्ट्री सार्वजनिक जीवन में दिखती थी, उससे किसी को अंदाजा नहीं था कि आमिर खान-किरण राव का 15 सालों के बाद तलाक हो जाएगा। आमिर खान के तलाक के बाद चीन में मौजूद उनके लाखों फैन्स को काफी बड़ा झटका लगा है और ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में उनके फैन्स को आमिर खान का ये फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

काफी कम हो गई लोकप्रियता

काफी कम हो गई लोकप्रियता

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान उन चंद वैश्विक अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें चीन के घर घर में जाना जाता है और उनकी फिल्मों का चीन में बेसब्री से इंतजार रहता है। बतौर ग्लोबल टाइम्स आमिर खान की फिल्में ना सिर्फ चीन में काफी ज्यादा कमाई करती हैं, बल्कि चीन के लोग आमिर खान को काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं, लेकिन आमिर खान की तलाक की खबर ने चीन के लोगों को हैरान कर दिया है और इंटरनेट पर आमिर खान की जबरदस्त आलोचना की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक लोग आमिर खान को गलत ठहरा रहे हैं और उनके तलाक लेने के फैसले को पचा नहीं पा रहे हैं। आपको बता दें कि 15 सालों के रिश्ते के बाद किरण राव और आमिर खान का तलाक हुआ है और उनका बेटा आजाद राव खान की जिम्मेदारी भी दोनों मिलकर ही संभालेंगे।

Recommended Video

    Aamir Khan-Kiran Rao Divorce: इस वजह से टूटा Aamir-Kiran का 15 साल पुराना रिश्ता | वनइंडिया हिंदी
    चीन में काफी सख्त प्रतिक्रिया

    चीन में काफी सख्त प्रतिक्रिया

    चीनी फैन्स का मानना है कि दूसरी शादी के बाद भी तलाक लेने का आमिर खान का फैसला काफी गलत है। चीन में आमिर खान की जबरदस्त फैन फॉलोविंग और चीन के लोग सोशल मीडिया वीबो पर आमिर खान की दोनों शादियों को लेकर बात कर रहे हैं। चीन के लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली पत्नी फिल्म फ्रोड्यूसर रीना दत्ता से 16 साल की शादी के बाद 2002 में तलाक ले लिया था और अब उन्होंने किरण राव से तलाक ले लिया है और उनका फैसला गलत है।

    आमिर खान की इमेज पर खतरा

    आमिर खान की इमेज पर खतरा

    ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान के इस फैसले के बाद चीन में उनकी लोकप्रियता को काफी बड़ा झटका लगा है और उन्होंने इतने सालों में चीनी लोगों के बीच अपनी जो छवि बनाई थी, उसमें उनके फैसले ने बहुत बड़ा छेद कर दिया है। आमिर खान की छवि पर चीन में बहुत नकारात्मक असर पड़ा है और उनके प्रशंसक उनकी तलाक की बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि आमिर खान को चीन में एक संस्कारी, सभ्य, व्यावहारिक और आदर्श व्यक्ति के तौर पर देखा जाता रहा है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के लोगों का कहना है कि ''उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस एक्टर को उन्होंने इतना प्यार दिया और जिन्होंने फिल्म के जरिए प्यार की एक छवि बनाई थी, वो तलाक ले सकता है।

    कुछ लोग कह रहे पर्सनल मामला

    कुछ लोग कह रहे पर्सनल मामला

    एक तरफ आमिर खान की छवि को चीन में काफी गहरा धक्का लगा है तो कुछ चीनी फैन्स ने आमिर खान का बचाव भी किया है। कुछ लोगों ने इंटरनेट पर लिखा है कि ये आमिर खान का पर्सनल मामला है और इसमें किसी को दखल नहीं देना चाहिए। चीन में हिंदी फिल्मों के एक बड़े प्रशंसक ने ग्लोबल टाइम्स से कहा कि 'आमिर खान का तलाक लेने का फैसला उनका बेहद निजी मामला है और उसमें किसी बाहरी आदमी को दखल नहीं देना चाहिए।' आमिर खान के एक प्रशंसक ने कहा कि ''वे लंबे समय से एक साथ फिल्में कर रहे हैं, चैरिटी का काम कर रहे हैं और मेरा मानना है कि राव और खान अलग होने के बाद भी दोस्त हैं। हमें उनके साथ रहने या न रहने की पसंद का सम्मान करना चाहिए।"

    चीन में आमिर खान की भारी चर्चा

    चीन में आमिर खान की भारी चर्चा

    ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान के तलाक की घोषमा के बाद चीन में उनको लेकर काफी ज्यादा चर्चा की जा रही है और चीन में उनकी फिल्मों को काफी ज्यादा प्यार किया जाता रहा है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन में आमिर खान की पहली फिल्म 'थ्री इडियट्स' पहली बार 2011 में प्रदर्शित की गई थी, जिसने चीन में कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। चायनीज मीडिया रिव्यू प्लेटफॉर्म डौबन पर इस फिल्म को अब तक सर्वाधिक 9.2 रिव्यू स्कोर मिला था। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन में आमिर खान के प्रशंसक उन्हें 'अंकल एमआई' कहकर संबोधित करते हैं और थ्री इडियट्स के बाद उनकी कई फिल्मों को चीन में काफी देखा गया।

    दंगल ने तोड़ा था रिकॉर्ड

    दंगल ने तोड़ा था रिकॉर्ड

    ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने आमिर खान की 2016 की फिल्म दंगल देखी थी, जिसे डौबन पर 9.0/10 की रेटिंग मिली हुई थी। उन्होंने कहा था कि बाद में दंगल फिल्म ने चीन में 1.2 बिलियन युआन यानि 180 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड कमाई की थी। वहीं, जब साल 2018 में आमिर खान अपनी फिल्म सेक्रेट सुपरस्टार का प्रमोशन करने के लिए चीन गये थे, तो उनके लिए वहां पर ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी थी और कहा गया था कि ऐसे कम ही बाहर के एक्टर होते हैं, जिन्हें चीन के लोग इतना प्यार देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सेक्रेट सुपरस्टार फिल्म 2018 में चीन में रिलीज़ हुई थी, तो इसने सिर्फ दो दिनों में इतना व्यापार किया था, जितना इस फिल्म ने भारत में कुल व्यापार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक चीन मे सेक्रेट सुपरस्टार ने कुल 124 मिलियन डॉलर की कमाई की थी, जो भारतीय कमाई से 9 गुना ज्यादा थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+