82 साल आइरिस ने की है 36 साल के मोहम्मद से शादी, टॉक शो में शेयर की पर्सनल बातें
लंदन, 01 दिसंबर। ब्रिटेन निवासी 82 साल की आइरिस जोंस और इजिप्ट के रहने वाले 36 साल के मोहम्मद इब्राहिम की प्रेमकहानी तब से ही चर्चा में है, जब से दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में दुनिया को बताया था। उम्र में पूरे 45 साल के अंतर वाले इस कपल ने जब पिछले साल नवंबर में शादी रचाई तो हर कोई हैरान रह गया था। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों को 'पागल', 'सिरफिरे' और 'अश्लील' जैसे शब्दों से भी संबोधित किया लेकिन लोगों की नफरत की परवाह ना करते हुए आइरिस और मोहम्मद ने सिर्फ अपने दिल की आवाज सुनी और एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

82 साल आइरिस ने की है 36 साल के मोहम्मद से शादी
हालांकि कोविड के चलते दोनों को एक-दूसरे से दूर होने का दर्द भी सहना पड़ा,क्योंकि वीजा ना मिलने की वजह से मोहम्मद यूके नहीं आ सकते थे। ऐसे में दोनों नए-नवेले दुल्हा-दुल्हन को जुदाई सहनी पड़ी, जो कि उनके लिए काफी मुश्किल था। इसलिए जब इस बार नवंबर में मोहम्मद को वीजा मिला तो जैसे उन्हें जन्नत मिल गई और वो तुंरत अपनी पत्नी आइरिस से मिलने यूके आ गए और उसके बाद दोनों एक लोकप्रिय चैनल के टॉक शो में बतौर पति-पत्नी शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप, लोगों के प्रति अपने रवैये और सेक्स लाइफ से जुड़ी हर बात शेयर की।

लोगों को इस बात से क्या दिक्कत है?
मोहम्मद ने कहा कि 'आइरिस से मिलना और उनके प्यार में पड़ना मेरी खुशनसीबी है लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को इस बात से क्या दिक्कत हैै? मैं उन्हें अपनी पत्नी की रूप में पाकर खुश हूं। मुझे जो कुछ अपनी लाइफ पार्टनर से चाहिए, वो मुझे उनमें मिलता है। लेकिन कुछ लोग हमें हर तरह से कोसते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आइरिस के पैसे नहीं चाहिए, मैं खुद ही काफी अमीर इंसान हूं, मैं उनसे प्यार करता हूं और वो भी मेरी बहुत केयर करती है, उनसे अलग रहना मेरे लिए काफी कष्टकारी था इसलिए जब मुझे पता चला कि मुझे वीजा मिल गया है तो मुझे लगा कि मैं उड़ने लगा , मैं तुरंत ही उनके पास आ गया।'

'वो मुझे अक्सर cuddle करता है'
तो वहीं आइरिस ने कहा कि 'मैं टेस्को में थी और घर के लिए फल-सब्जियां खरीद रही थी। तभी मुझे पता चला कि मोहम्मद को वीजा मिल गया है। मैं बहुत खुश हो गई और रो पड़ी।' आइरिस ने कहा कि 'मोहम्मद बहुत प्यारा है, वो मेरी बहुत परवाह करता है। वो कभी भी कुछ भी फर्श पर नही गिराता, वो हर वक्त मुझे खुश रखने की कोशिश करता है। वो लविंग है , वो मुझे अक्सर cuddle करता है और हम लोग पति-पत्नी के रूप में हर तरह से संतुष्ट है।

'मेरी इस शादी से मेरे बेटे मुझसे नाराज हो गए'
हालांकि इसके बाद आइरिस ने कहा कि 'मुझे दुख है कि मेरी इस शादी से मेरे बेटे मुझसे नाराज हो गए और वो लोग मुझसे बात नहीं करते हैं'। आपको बता दें कि आइरिस के दो बेटे हैं,उनका एक बेटा 54 साल का है जबकि दूसरा बेटा 53 साल का है।
'मैं और इब्राहिम इस बार साथ में क्रिसमस मनाएंगे'
आइरिस ने कहा कि 'मैं और इब्राहिम इस बार साथ में क्रिसमस मनाएंगे लेकिन मेरे परिवार वालों ने अभी तक हमें इन्वाइट नहीं किया है'। टॉक शो के दौरान दोनों पति-पत्नी एक-दूसर के साथ काफी क्लोज और खुश नजर आए।
आइरिस मोहम्मद की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई
गौरतलब है कि आइरिस- मोहम्मद की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों में घंटों बातें होती थीं, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। मोहम्मद इब्राहिम इजिप्ट में रहते हैं, कुछ दिनों के बाद इब्राहिम ने आइरिस से अपने प्यार का इजहार कर दिया, जिसके बाद आइरिस उनसे मिलने वहां पहुंच गईं। फिर दोनों ने शादी कर ली। अलवतन न्यूज के मुताबिक आइरिस ने शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म भी कबूला है, हालांकि टॉक शो में दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications