ये चार पाकिस्तानी राजनेता बनना चाहते हैं पॉप स्टार, लिस्ट में जनाब मुशर्रफ भी हैं!
इस्लामाबाद: मोहम्मद शेख हुसैन, एक निर्दलीय उम्मीदवार, संपत्ति- 400 अरब। पाकिस्तान से इनके बारे में कुछ दिन पहले ही खबर आई थी। मोहम्मद शेख हुसैन ने मुजफ्फरगढ़ से पर्चा भरा, जिसमें संपत्ति का ब्योरा ऐसा दिया कि भारत के राजनेता घबरा गए। पाकिस्तान में इन दिनों चुनावी मौसम है, ऐसे में राजनेताओं का सुर्खियों में रहना स्वाभाविक है। कल तक जहां मोहम्मद शेख हुसैन की चर्चा हो रही थी, वहीं अब चार नेताओं के हुनर के चर्चे बुलंद हैं। इनमें एक नाम है, जनाब परवेज मुशर्रफ का। दूसरे हैं- नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ। तीसरे हैं- अल्ताफ हुसैन और चौथे हैं डॉक्टर इशरत उल इबाद। अब ये भी जान लीजिए कि इन चारों की चर्चा आखिर किसलिए हो रही है? तो जवाब है- 'ये चारों पॉप स्टार बनना चाहते हैं'। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि पाकिस्तान के सबसे पुराने अखबार 'द डॉन' ने इन नेताओं की नब्ज को पकड़ा है।

हुआ यूं कि हाल में पाकिस्तान की अवाम के बीच एक वीडियो की काफी चर्चा रही। वीडियो है, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व सीएम शाहबाज शरीफ का। इनकी एक पहचान और भी है- जनाब पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई हैं। वीडियो में शहबाज शरीफ गाना रहे हैं 'अकेले ना जाना'। वैसे, शहबाज शरीफ इकलौते राजनेता नहीं हैं, जिन्होंने पब्लिक के सामने खुल्लम-खुल्ला सिंगिंग के हुनर का इजहार किया हो। इस लिस्ट में तीन नाम और भी हैं।
परवेज मुशर्रफ: पाकिस्तान सेना के चीफ रहे, पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी रहे। बेहद ताकतवर शख्स माने जाते हैं परवेज मुशर्रफ। जनाब एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए तो सामने स्टेज पर गा रहे सिंगर से संतुष्ट नहीं और माइक लेकर खुद लगे गुनगुनाने। अब उन्होंने गाया कैसा था, ये तो आपको खुद ही सुनना पड़ेगा।
अल्ताफ हुसैन: पाकिस्तान की प्रमुख राजनीतिक पार्टी मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के संस्थापक हैं अल्ताफ हुसैन। मुहाजिरों की यह पार्टी पाकिस्तान के कराची में खासा असर रखती है। इसके नेताओं पर कई बार हमले हो चुके हैं, लेकिन इतने तनाव और टेंशन के बाद भी अल्ताफ हुसैन आला दर्जे का गायन कर लेते हैं। इनका हुनर आपको इस वीडियो में दिख जाएगा।
डॉक्टर इशरत उल इबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के पूर्व गवर्नर हैं डॉक्टर इशरत उल इबाद। इनका हुनर पहली बार 2015 में सामने आया जब 'आईएम कराची' फेस्टिवल में जनाब स्टेज पर पहुंच गए और हाथों में गिटार थाम ली। और गिटार बजाई भी तो किस गाने पर- अरजित सिंह के पॉपुलर सॉन्ग 'तुम ही हो'। यकीन मानिए पाकिस्तान के सिंध प्रांत के इस पूर्व गवर्नर ने उस दिन महफिल ही लूट ली थी।
यह भी पढ़ें- इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए तपस्या पर बैठी सात साल की बच्ची, प्रशासन को नहीं कोई खबर












Click it and Unblock the Notifications