इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए तपस्या पर बैठी सात साल की बच्ची, प्रशासन को नहीं कोई खबर
जहां दक्षिण भारत के राज्य मॉनसून की बारिश से परेशान हैं, वहीं उत्तर भारत के कई प्रदेश बारिश की बूंदों के लिए तरह रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तो अभी तक सावन के बादलों ने दस्तक नहीं दिए हैं। इसलिए इंद्र देवता को मनाने के लिए एक सात साल की बच्ची तपस्या पर बैठ गई है।
हाथरस। जहां दक्षिण भारत के राज्य मॉनसून की बारिश से परेशान हैं, वहीं उत्तर भारत के कई प्रदेश बारिश की बूंदों के लिए तरह रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तो अभी तक सावन के बादलों ने दस्तक नहीं दिए हैं। इसलिए इंद्र देवता को मनाने के लिए एक सात साल की बच्ची तपस्या पर बैठ गई है। भरी दोपहरी में लू और चिलचिलाती धूप में बैठी इस बच्ची ने ठान लिया है कि वो बिना इंद्र देवता को मनाए नहीं उठेगी।

उत्तर प्रदेश के हाथरस के गांव रूहेरी में एक सात साल की बच्ची बारिश के लिए तपस्या पर बैठ गई है। बच्ची इंद्र देव को मनाना चाहती है ताकी उसके गांव को बारिश से राहत मिले। गांव के निवासी गिरिराज कुशवाहा की सात साल की बेटी कृष्णा खेत के पास तपस्या पर बैठी हुई है। ग्रामीणों ने उसे समझाने की लाख कोशिशें की लेकिन कृष्णा टस से मस न हुई और तपस्या पर बैठ गई।
गांववालों ने तपस्या में बैठी कृष्णा के आसपास अन्न इक्ट्ठा करना शुरू कर दिया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकी इंद्र देवता के खुश होने के बाद इस अन्न से भंडारा कर प्रसाद गांव में बांटा जा सके। जहां पूरे गांव में कृष्णा की तपस्या के चर्चे हैं वहीं प्रशासन को अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है। एसडीएम अंजुम बी ने इस मामले पर कहा कि ये मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। 'अगर कोई बच्ची तपस्या पर बैठी है तो उसे सम्मानपूर्वक उससे उठाया जाएगा।'
बता दें कि बारिश के लिए इससे पहले मध्य प्रदेश में भी अजीबोगरीब मामला देखने को मिला था। एमपी के छतरपुर में बारिश के लिए दो मेंढकों की शादी करा दी गई थी।
ये भी पढ़ें: 29 जून से दिल्ली में झमाझम बरसेंगे बादल, मिलेगी गर्मी से राहत
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications