38 साल पुराना हत्या का मामला सुलझा, मां ने ही की थी नवजात बच्चे की हत्या

नई दिल्ली। अमेरिका के सियु फाल्स में पुलिस ने एक महिला को 38 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपी करार देकर गिरफ्तार किया है। दरअसल साल 1981 में सड़क किनारे एक गडढे में एक नवजात की लाश मिली थी। उसकी हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ था। लेकिन अब इस मामले में 57 साल की थेरेसा रोज बेंटास को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर रहे जासूस माइकल वेब ने इसकी जानकारी दी है।

डीएनए जांच से साल्व हुआ केस

डीएनए जांच से साल्व हुआ केस

खबर है कि दशकों पुराने इस मामले को डीएनए जांच की मदद से साल्व किया गया। मालूम हुआ कि थेरेसा की मृत बच्चे की मां थी। 1981 में उसके शव को सड़क किनारे कंबल में लिपटा हुआ पाया गया था। उस समय वह इलाका सियु फाल्स के आउटस्कर्ट में आता था। टेस्ट ड्राइव के दौरान एक शख्स को बच्चे का ये शव मिला था। प्रशासम का कहना है कि खुले में ठंड के चलते बच्चे की मौत हुई थी। उस समय मृत बच्चे का नाम मीडिया में बेबी एंड्रयू लिया जा रहा था लेकिन हत्या के आरोपी को आजतक नहीं ढूंढा जा सका था।

आरोपी महिला पर लगे 3 चार्ज

आरोपी महिला पर लगे 3 चार्ज

आरोपी महिला पर फर्स्ट डिग्री मर्डर, सेकंड डिग्री मर्डर और नरहत्या के तीन मामले दर्ज हुए हैं। उनपर कोर्ट ने कुल ढाई लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। जबकि आरोपी महिला के पति पर एक भी चार्ज नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे इस बच्चे के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं थी। एक समय में सियु फाल्स में हुई इस बच्चे की हत्या चर्चा का विषय बन गई थी। इस समय आरोपी महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है।

क्या बोली बच्ची की हत्यारी आरोपी महिला?

क्या बोली बच्ची की हत्यारी आरोपी महिला?

आरोपी महिला बेंटास ने पुलिस को बताया कि मैं युवा थी और बेवकूफ भी इसलिए मैंने अपनी प्रेगनेंसी को परिवार से छुपाया। महिला ने बताया कि उसने 1981 में बच्चे की हत्या पर सारी न्यूज रिपोर्ट देखीं लेकिन उसे यकीन नहीं हुआ कि यह उसी का बच्चा है। 50 अंजान लोगों ने बच्चे का अंतिम संस्कार किया वहां भी वह महिला नहीं पहुंची थी।

यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, लाश के साथ रातभर सोता रहा पति

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+