अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, लाश के साथ रातभर सोता रहा पति

नई दिल्ली। ​दिल्ली पुलिस ने निहाल विहार में महिला की हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि वह रातभर पत्नी की लाश के बगल में सोया और सुबह होते ही फरार हो गया। डीसीपी सेजू कुरूविला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

delhi man arrested for killing wife over suspected illicit relationship

पति ने की थी पत्नी की हत्या

बता दें, बीते गुरुवार को दिल्ली के निहाल विहार में एक घर में बबली नाम की महिला की लाश पड़ी मिली थी। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि महिला के पति से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद से उसका पति फरार है। उसका फोन भी बंद था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और महिला के पति प्रेम के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली।

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या

पूछताछ में प्रेम उर्फ पप्पू ने ही पत्नी बबली की हत्या की बात कबूल की। प्रेम ने बताया कि उसकी शादी को 12 साल हो गए थे। उसे शक था कि उसकी पत्नी का ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले एक शख्स के साथ अफेयर था। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात दोनों में कहासुनी हुई। इसी दौरान उसने बबली को पीटना शुरू कर दिया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे जिंदा करने की कोशिश की, पूरी रात उसकी लाश के बगल में सोया और सुबह होते ही फरार हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+