म्यांमार में सेना का दमनचक्र जारी, गांवों पर की एयर स्ट्राइक, 3000 लोग भागकर पहुंचे थाइलैंड

नाएप्यीडॉ। म्यांमार में तख्तापलट के बाद शासन कर रही सेना ने अपने ही देश के दक्षिणी पूर्वी केरेन राज्य में हवाई हमला किया है। सशस्त्र नृजातीय समूहों के कब्जे वाले इस क्षेत्र में हवाई हमले के बाद करीब 3000 ग्रामीण भागकर पड़ोसी देश थाइलैण्ड में पहुंचे हैं।

myanmar

एक स्थानीय महिला संगठन ने बताया कि म्यांमार की सेना ने केरेन राज्य में बॉर्डर के समीप स्थित मुत्रा जिले में 5 जगह पर एयर स्ट्राइक की है।

एयर स्ट्राइक के बाद ग्रामीण जान बचाने के लिए जंगल में भागने लगे और करीब 3000 लोगों ने भागकर थाइलैंड में शरण ली है। एक स्थानीय मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट के मुताबिक 3000 लोग थाइलैंड पहुंचे हैं।

म्यांमार की सेना की क्रूर कार्रवाई
इसके एक दिन पहले ही शनिवार को म्यांमार आर्म्स फोर्सेज डे के दिन म्यांमार की सेना ने तख्तापलट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का क्रूर तरीके से दमन किया था। तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को सीधे सिर और सीने में गोलियां मारी गई थी। सैन्य बलों की गोलीबारी में 100 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए थे।

रविवार को इन मृतकों के अंतिम संस्कार में भी सेना ने बाधा डालने की कोशिश की। इस दौरान गोलियां चलाए जाने की खबर भी आई हैं। हालांकि रविवार को सेना की गोलीबारी में किसी की मौत की कोई खबर नहीं है।

अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन ने म्यांमार की सेना के इस दमनचक्र की निंदा की थी और आंदोलनकारियों के प्रति अपना समर्थन जताया था।

सेना की चौकी पर हुआ था हमला
शनिवार को सेना पर थाईलैण्ड की सीमा से लगे इलाकों में सशस्त्र नृजातीय समूहों के हमले की खबर भी आई थी। म्यांमार के दो दर्जन सशस्त्र जातीय समूहों में से एक केरेन नेशनल यूनियन ने कहा था कि उसने थाई सीमा के पास सेना की एक चौकी को ध्वस्त कर दिया जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 10 सैनिक मारे गए। संगठन के मुताबिक हमले में उसके एक सदस्य की भी मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+